सोमवार को 148 से अधिक मरीजों को जाना पड़ा सदर अस्पताल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :24 Oct 2017 2:23 AM (IST)
विज्ञापन

चौकीदार ने 30 से अधिक उपद्रवियों की पहचान की हथुआ : अनुमंडलीय अस्पताल में हुई तोड़फोड़ व डॉक्टर की पिटाई के मामले में चिह्नित उपद्रवियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने रात भर छापेमारी की, लेकिन सफलता नहीं मिली. हथुआ के इंस्पेक्टर विमल कुमार, जमादार मुस्लिम नइम के नेतृत्व में हथुआ, मनीछापर, पिपरपाती, तुरपट्टी आदि […]
विज्ञापन
चौकीदार ने 30 से अधिक उपद्रवियों की पहचान की
हथुआ : अनुमंडलीय अस्पताल में हुई तोड़फोड़ व डॉक्टर की पिटाई के मामले में चिह्नित उपद्रवियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने रात भर छापेमारी की, लेकिन सफलता नहीं मिली. हथुआ के इंस्पेक्टर विमल कुमार, जमादार मुस्लिम नइम के नेतृत्व में हथुआ, मनीछापर, पिपरपाती, तुरपट्टी आदि गांवों में छापेमारी की गयी. इंस्पेक्टर ने बताया कि डॉ अनिल कुमार चौधरी के आवेदन पर 100 अज्ञात उपद्रवियों पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. अस्पताल में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर 30 लोगों को चिह्नित किया गया है.
वहीं वीडियोग्राफी की रेकॉर्डिंग के आधार पर 20 से अधिक उपद्रवियों को चिह्नित किया गया है. चौकीदार के माध्यम से इनकी पहचान की जा रही है. पुलिस जल्द ही छापेमारी कर उपद्रवियों पर कार्रवाई करेगी. ज्ञात हो कि तुरपट्टी गांव के रामकुमार सिंह के 10 वर्षीय पुत्र रवि किशन के इलाज में देरी होने का आरोप लगा कर उसकी मौत से गुस्साये लोगों ने डॉक्टर एवं एक कर्मचारी की जम कर पिटाई कर दी. साथ ही अस्पताल में तोड़फोड़ की.
इसको लेकर पुलिस उपद्रवियों की तलाश कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




