पंचदेवरी में छठ घाटों पर कचरे का अंबार

Published at :22 Oct 2017 5:21 AM (IST)
विज्ञापन
पंचदेवरी में छठ घाटों पर कचरे का अंबार

पंचदेवरी : स्थानीय प्रखंड में छठ घाटों पर कचरे का अंबार लगा हुआ है. अभी तक घाटों की सफाई शुरू नहीं की गयी है. पदाधिकारियों के साथ-साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि भी इस कार्य में विशेष सक्रियता नहीं दिखा रहे हैं. अभी तक प्रमुख छठ घाट कचरे से पटे हैं. मंगलवार से छठ महापर्व शुरू हो जायेगा. […]

विज्ञापन

पंचदेवरी : स्थानीय प्रखंड में छठ घाटों पर कचरे का अंबार लगा हुआ है. अभी तक घाटों की सफाई शुरू नहीं की गयी है. पदाधिकारियों के साथ-साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि भी इस कार्य में विशेष सक्रियता नहीं दिखा रहे हैं. अभी तक प्रमुख छठ घाट कचरे से पटे हैं. मंगलवार से छठ महापर्व शुरू हो जायेगा. छठ पर्व की तैयारी जोरों पर है.

घाटों की सफाई को लेकर उदासीनता देखी जा रही है. छोटे-छोटे घाटों की सफाई तो ग्रामीणों ने अपने स्तर से शुरू कर दी है, लेकिन प्रखंड के प्रमुख छठ घाट उदासीनता के शिकार बने हुए हैं. कई छठ घाट अतिक्रमण के कारण काफी सकरे हो गये हैं. उन घाटों पर व्रतियों को अर्घ देने में भी काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है.

वहीं, कई छठ घाट ऐसे भी हैं जहां अर्घ के लिए पानी की भी समस्या है. फिलहाल इसकी कोई व्यवस्था नहीं की गयी है. इस संबंध में बीडीओ डॉ आनंद कुमार विभूति ने बताया कि छठ घाटों को अतिक्रमणमुक्त कराया जा रहा है. मंगलवार से पहले सभी घाटों की सफाई करा दी जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन