हथियार के साथ कटेया के तीन युवक यूपी में गिरफ्तार

Published at :22 Oct 2017 5:21 AM (IST)
विज्ञापन
हथियार के साथ कटेया के तीन युवक यूपी में गिरफ्तार

भोरे : यूपी से हथियार लेकर कांड को अंजाम देने जा रहे कटेया के तीन युवकों को यूपी में पुलिस हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार युवकों के पास से एक लोडेड पिस्टल और एक अपाची बाइक बरामद की गयी. युवकों की गिरफ्तारी बिहार और यूपी की सीमा पकहां घाट से की गयी […]

विज्ञापन

भोरे : यूपी से हथियार लेकर कांड को अंजाम देने जा रहे कटेया के तीन युवकों को यूपी में पुलिस हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार युवकों के पास से एक लोडेड पिस्टल और एक अपाची बाइक बरामद की गयी. युवकों की गिरफ्तारी बिहार और यूपी की सीमा पकहां घाट से की गयी है. हालांकि पुलिस अभी इस बात का खुलासा नहीं कर रही है कि तीनों क्या करने यूपी गये थे. यूपी पुलिस तीनों युवकों के अापराधिक इतिहास को खंगालने में जुटी है.

पुलिस की टीम ने बिहार पुलिस से संपर्क कर इसकी जानकारी मांगी है.

पुलिस सूत्रों ने बताया कि तीनों युवकों के ऊपर गैंगस्टर एक्ट लगा उन्हें जेल भेज दिया है. बताया जा रहा है कि कटेया थाना क्षेत्र के डीह बेलहीं गांव निवासी सुनील राय, पकड़ी डीह निवासी सुनील शर्मा एवं मिश्रौली गांव का भुअर मियां अपाची बाइक से यूपी के देवरिया में जा रहे थे. इसी बीच सीमा पर स्थित बघौच घाट थाना की पुलिस को सूचना मिली कि बिहार के तीन युवक हथियार के साथ यूपी में घुसने वाले हैं. सूचना मिलते ही पकहां घाट पर स्थित पुल के पास पुलिस ने जाल बिछा दिया. थोड़ी ही देर में अपाची बाइक पर सवार तीनों युवक वहां पहुंचे, जहां पुलिस ने तीनों को दबोच लिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन