पूजे गये भगवान चित्रगुप्त

Published at :22 Oct 2017 5:21 AM (IST)
विज्ञापन
पूजे गये भगवान चित्रगुप्त

गोपालगंज : कायस्थ समाज के लोगों ने कलम के देवता भगवान चित्रगुप्त की पूजा धूमधाम से की. जादोपुर रोड स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा की पूजा-अर्चना की की गयी. ऐसी मान्यता है कि कायस्थ समाज के लोग इस दिन कलम को विश्राम देते हैं. इसी दिन भैयादूज और गोवर्धन पूजा भी […]

विज्ञापन

गोपालगंज : कायस्थ समाज के लोगों ने कलम के देवता भगवान चित्रगुप्त की पूजा धूमधाम से की. जादोपुर रोड स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा की पूजा-अर्चना की की गयी. ऐसी मान्यता है कि कायस्थ समाज के लोग इस दिन कलम को विश्राम देते हैं. इसी दिन भैयादूज और गोवर्धन पूजा भी की जाती है.

सुबह में पूजा शुरू की गयी और 12 बजे तक पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ संपन्न हुई. शाम को मंदिर में आरती की गयी, आरती के पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. पूजा को सफल बनाने में कैलाशचंद्र सिन्हा, अनिल कुमार श्रीवास्तव, जिला चित्रगुप्त समिति के अध्यक्ष परशुराम श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष सुधांशु श्रीवास्तव, ब्रजनंदन श्रीवास्तव आदि लगे रहे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन