शुभ मुहूर्त में करें पूजन, बनी रहेगी लक्ष्मी की कृपा

Published at :19 Oct 2017 10:07 AM (IST)
विज्ञापन
शुभ मुहूर्त में करें पूजन, बनी रहेगी लक्ष्मी की कृपा

गोपालगंज : दीपावली पर्व पर सभी सुख, समृद्धि और वैभव की कामना करते हैं. ऐसे में आवश्यक है कि लक्ष्मी का पूजन शुभ मुहूर्त में हो. पं. चंद्र किशोर मणि त्रिपाठी के अनुसार इस दिन शुभ मुहूर्त में दीप जला कर लक्ष्मी गणेश का पूजन करना चाहिए. ऐसी मान्यता है कि दीपावली के दिन लक्ष्मी […]

विज्ञापन
गोपालगंज : दीपावली पर्व पर सभी सुख, समृद्धि और वैभव की कामना करते हैं. ऐसे में आवश्यक है कि लक्ष्मी का पूजन शुभ मुहूर्त में हो. पं. चंद्र किशोर मणि त्रिपाठी के अनुसार इस दिन शुभ मुहूर्त में दीप जला कर लक्ष्मी गणेश का पूजन करना चाहिए. ऐसी मान्यता है कि दीपावली के दिन लक्ष्मी पृथ्वी पर भ्रमण करती हैं और सफाई देख वहीं पर वास कर जाती हैं. वैसे तो लक्ष्मी-गणेश के पूजन का समय तो पूरे दिन है,
लेकिन सिंह, वृष और कुंभ लग्न को लक्ष्मी पूजन के लिए उत्तम माना गया है. इस बार सिंह लग्न रात्रि 1:42 से 3:56 तक है. वहीं वृष लग्न शाम 7:17 से रात्रि 9:10 बजे तक है. विधि-विधान से शुभ मुहूर्त में पूजा करने से मां लक्ष्मी की कृपा सालों भर बनी रहती है तथा धन वैभव की प्राप्ति होती है.
शाम 7:17 से रात्रि 9:10 तक है शुभ मुहूर्त
दीप दान – सायं 5:40 से
लक्ष्मी गणेश पूजन का समय
कुंभ लग्न-दिन 2:58 से 4:09 शाम तक
वृष लग्न -शाम 7:17 से 9:101 तक
सिंह लग्न-रात्रि 1:42 से 3:56 तक
मध्यम लग्न
मीन लग्न -शाम 4:09 से शाम 5:37 तक
मिथुन लग्न – सुबह 9:10 से 11:24
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन