नरक चतुर्दशी आज, जलेगा यम का दीप
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :18 Oct 2017 10:41 AM (IST)
विज्ञापन

गोपालगंज : कार्तिक मास के कृष्णपक्ष की चतुर्दशी को नरक चतुर्दशी कहते हैं. इस दिन यमराज के निमित्त पूजा की जाती है. यह पर्व 18 को है. नरक चतुर्दशी को छोटी दीपावली भी कहा गया है. इसे छोटी दीपावली इसलिए कहा जाता है, क्योंकि दीपावली से एक दिन पहले रात के वक्त उसी प्रकार दीयों […]
विज्ञापन
गोपालगंज : कार्तिक मास के कृष्णपक्ष की चतुर्दशी को नरक चतुर्दशी कहते हैं. इस दिन यमराज के निमित्त पूजा की जाती है. यह पर्व 18 को है. नरक चतुर्दशी को छोटी दीपावली भी कहा गया है. इसे छोटी दीपावली इसलिए कहा जाता है, क्योंकि दीपावली से एक दिन पहले रात के वक्त उसी प्रकार दीयों की रोशनी से रात के अंधेरे को प्रकाश पुंज से दूर भगा दिया जाता है, जैसे दीपावली की रात.इस रात दीये जलाने की प्रथा के संदर्भ में कई पौराणिक कथाएं और लोक मान्यताएं हैं.
एक कथा के अनुसार आज के दिन ही भगवान श्रीकृष्ण ने अत्याचारी और दुराचारी दुर्दांत असुर नरकासुर का वध किया था और 16 हजार एक सौ कन्याओं को नरकासुर के बंदी गृह से मुक्त कर उन्हें सम्मान प्रदान किया था. इस उपलक्ष में दीये जलाये जाते हैं. पं. चंद्रकिशोर मणि त्रिपाठी के अनुसार इस दिन दीया जलाने से पितरों को परलोक जाने का रास्ता दिखता है, वहीं संतान बाधा विघ्न से वंचित होते हैं.
इस दिन तील का तेल लगा कर स्नान करना चाहिए तथा दक्षिणाभिमुख होकर तिलांजलि देने का नियम है. शाम को दीया जला कर घर के बाहर उत्तर-पश्चिम की दिशा में रखना चाहिए. ऐसा करने से यमराज खुश होते हैं जिससे बाधा विघ्न से मुक्ति मिलती है तथा अपार धन की प्राप्ति होती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




