आधार से राशन कार्ड का हो रहा लिंक
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :10 Oct 2017 9:35 AM (IST)
विज्ञापन

गोपालगंज. राशन कार्ड में फर्जीवाड़े को रोकने को लेकर कार्ड को आधार से लिंक किया जा रहा है, जिसमें कई कार्ड फर्जी मिल रहे हैं. इस काम को अक्तूबर तक पूरा करने के लिए एसडीओ को निर्देश दिया गया है, ताकि आधार लिंक होने के बाद सभी पीडीएस दुकानों में पॉश मशीन लगायी जा सके […]
विज्ञापन
गोपालगंज. राशन कार्ड में फर्जीवाड़े को रोकने को लेकर कार्ड को आधार से लिंक किया जा रहा है, जिसमें कई कार्ड फर्जी मिल रहे हैं. इस काम को अक्तूबर तक पूरा करने के लिए एसडीओ को निर्देश दिया गया है, ताकि आधार लिंक होने के बाद सभी पीडीएस दुकानों में पॉश मशीन लगायी जा सके और जो राशन कार्ड पर राशन लेंगे उनके अंगूठे का निशान सबूत के तौर पर रहे.
अब तो आवेदन लेना भी हो गया बंद
अनुमंडल के आरटीपीएस काउंटर पर आवेदन लिया जाना भी बंद हो गया. एसडीओ के द्वारा 18 सितंबर से आवेदन प्रखंड के आरटीपीएस काउंटर पर जमा किये जाने का निर्देश दिया गया. अब तो अनुमंडल में आवेदन जमा किया जाना बंद कर दिया गया और प्रखंड में भी आवेदन जमा करने का कार्य शुरू नहीं हो पाया. ऐसे में विगत एक पखवारे से आवेदन जमा किये जाने को लेकर आवेदक अनुमंडल और प्रखंड के आरटीपीएस काउंटर पर परेशान हो रहे हैं. उनका आवेदन कहीं भी जमा नहीं हो रहा है.
क्या कहते हैं एसडीओ
अधिकतर प्रखंडों से आवेदनों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है. जिन प्रखंडों से जांच रिपोर्ट नहीं आयी है उन प्रखंडों को निर्देश दिया गया है कि जांच रिपोर्ट तत्काल भेजें.
शैलेश कुमार दास, एसडीओ, गोपालगंज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




