पिकअप वैन और बाइक की सीधी भिड़ंत में दो जख्मी

Published at :09 Oct 2017 9:16 AM (IST)
विज्ञापन
पिकअप वैन और बाइक की सीधी भिड़ंत में दो जख्मी

चौगाईं. कोरानसराय-बगेन पथ पर रविवार की देर शाम पिकअप वैन और बाइक के बीच हुई सीधी भिड़ंत में दो लोग जख्मी हो गये. घटना के बाद मुख्य मार्ग पर अफरातफरी का माहौल कायम हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए पीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने स्थिति को […]

विज्ञापन
चौगाईं. कोरानसराय-बगेन पथ पर रविवार की देर शाम पिकअप वैन और बाइक के बीच हुई सीधी भिड़ंत में दो लोग जख्मी हो गये. घटना के बाद मुख्य मार्ग पर अफरातफरी का माहौल कायम हो गया.
स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए पीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए बक्सर रेफर कर दिया है. कोरानसराय थाना क्षेत्र के कनझरुआ गांव निवासी आदर्श कुमार और उषा देवी बाइक से अपने गांव जा रहे थे. इसी दौरान तेज गति से आ रही पिकअप वैन ने बाइक में टक्कर मार दी, जिसमें आदर्श कुमार एवं उषा देवी घायल हो गयीं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन