अमवा में हिंसक झड़प, 12 लोग घायल

पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर एक आरोपित को किया गिरफ्तार गोपालगंज : महावीरी झंडा जुलूस में अश्लील गीत बजाने का विरोध करना एक परिवार को महंगा पड़ गया. रविवार की सुबह 20-22 लोगों ने पीड़ित परिवार के घर पर हमला बोल दिया, जिसमें लाठी-डंडा और धारदार हथियार से मारपीट की गयी. घटना में 12 लोग […]
पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर एक आरोपित को किया गिरफ्तार
गोपालगंज : महावीरी झंडा जुलूस में अश्लील गीत बजाने का विरोध करना एक परिवार को महंगा पड़ गया. रविवार की सुबह 20-22 लोगों ने पीड़ित परिवार के घर पर हमला बोल दिया, जिसमें लाठी-डंडा और धारदार हथियार से मारपीट की गयी. घटना में 12 लोग घायल हो गये, जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया.
वहीं, दूसरे पक्ष से भी कुछ लोग घायल हैं, लेकिन पुलिस की कार्रवाई के डर से अबतक सामने नहीं आये हैं. अमवा नकछेद गांव के निवासी घायल अजीत कुमार पाठक ने आरोप लगाया कि घर पर 20-22 लोग पहुंचे और मेले में अश्लील गीत बजाने का विरोध करने पर गाली-गलौज करने लगे. इसके बाद अजीत कुमार पाठक की पिटाई कर दी.
बचाने आये संजय पाठक, शेषनाथ पाठक, अभिषेक शर्मा, राजा शर्मा, मुन्ना साह, सोनू पाठक समेत 12 लोगों को घायल कर दिया. घायलों ने जान मारने की नीयत से हमला करने का आरोप लगाया. आरोपितों पर धमकी देने का भी आरोप है. वहीं, इस मामले को लेकर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस अधीक्षक मृत्युंजय कुमार चौधरी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई करने का निर्देश नगर थानाध्यक्ष को दिया है.
21 लोगों को पुलिस ने किया नामजद : नगर थाना पुलिस ने अजीत कुमार पाठक के बयान पर 21 लोगों को नामजद किया है. आरोपितों में नागेंद्र यादव, पप्पू यादव, विनोद यादव, दीपक यादव, रंजन यादव, अभिमन्यु यादव, राहुल यादव, सूरज भगत, अशोक भगत, नीरज भगत, कुंदन भगत, अतुल यादव, विपिन यादव, जगदीश यादव, श्रीराम यादव, लड्डन यादव, मन्नू यादव, राकेश यादव, मनीष यादव, शशि रंजन यादव, मुन्ना यादव शामिल हैं. इनमें से एक आरोपित की गिरफ्तारी पुलिस ने कर ली है. वहीं, अन्य आरोपितों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है.
घटना के बाद पुलिस कर रही कैंप : अमवा नकछेद गांव में घटना के बाद पुलिस कैंप कर रही है. नगर थाना इंस्पेक्टर संजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम घटना स्थल पर मौजूद है. वहीं, सदर एसडीपीओ मनोज कुमार ने छापेमारी के लिए टीम का गठन किया है.
सदर अस्पताल मची अफरा-तफरी : सदर अस्पताल में घायलों के पहुंचते ही अफरा-तफरी मच गयी. इमरजेंसी वार्ड में एकमात्र डॉक्टर तैनात थे, जबकि घायलों की संख्या अधिक थी. डॉक्टर ने घायलों में शामिल चार लोगों की स्थिति गंभीर देख बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया. वहीं अन्य जो मामूली रूप से जख्मी थे, उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




