सदर प्रखंड में अध्यक्ष के लिए दो नामांकन

Published at :08 Oct 2017 2:31 AM (IST)
विज्ञापन
सदर प्रखंड में अध्यक्ष के लिए दो नामांकन

चुनाव. प्रशासनिक चौकसी के बीच व्यापार मंडल के लिए दाखिल हुए नामांकन गोपालगंज : प्रशासनिक चौकसी के बीच जिले भर में व्यापार मंडल के अध्यक्ष और सदस्य पदों के लिए नामांकन दाखिल हुआ. प्रखंड कार्यालयों पर पैक्स अध्यक्षों ने ऊहापोह के बीच नामांकन दाखिल किया है. सदर प्रखंड में अध्यक्ष पद के लिए दो लोगों […]

विज्ञापन
चुनाव. प्रशासनिक चौकसी के बीच व्यापार मंडल के लिए दाखिल हुए नामांकन
गोपालगंज : प्रशासनिक चौकसी के बीच जिले भर में व्यापार मंडल के अध्यक्ष और सदस्य पदों के लिए नामांकन दाखिल हुआ. प्रखंड कार्यालयों पर पैक्स अध्यक्षों ने ऊहापोह के बीच नामांकन दाखिल किया है. सदर प्रखंड में अध्यक्ष पद के लिए दो लोगों ने नामांकन दाखिल किया. अध्यक्ष पद के लिए तत्कालीन अध्यक्ष रमेंद्र सिंह तथा मिथिलेश कुमार राय ने बीडीओ किरण कुमारी के समक्ष नामांकन दाखिल किया, जबकि कार्यकारिणी समिति के लिए विजय कुमार तथा देवेंद्र प्रसाद सिंह, विरेश सिंह, मनबोध राम, रामाधार प्रसाद तथा हीरा प्रसाद ने नामांकन दाखिल किया.
मांझा में अमरजीत प्रसाद बने निर्विरोध अध्यक्ष : माझा, व्यापार मंडल अध्यक्ष पद के लिए एवं सदस्य पद के लिए नामांकन पर्चा शनिवार को भरा गया. अध्यक्ष पद के लिए अमरजीत प्रसाद निर्विरोध घोषित किये गये. सदस्य पद के लिए नसीम अख्तर, अनवर अहमद, मकबूल अहमद हवारी, शिव कुमारी देवी, फुलैनबैन, आजाद अली, निर्विरोध घोषित किये गये, वहीं अध्यक्ष पद के लिए 2001 से लगातार व्यापार मंडल अध्यक्ष पद के लिए अमरजीत प्रसाद चुनाव लड़ते आ रहे हैं चार बार के चुनाव में अध्यक्ष पद पर अपना कब्जा जमाये रहे हैं. बीडीओ अशोक कुमार जिज्ञासु द्वारा निर्विरोध घोषित किया गया.
कुचायाकोट में राकेश शाही ने निर्विरोध लगाया चौका : व्यापार मंडल कुचायकोट के अध्यक्ष पद पर चौका लगाते हुए चौथी बार राकेश शाही निर्विरोध चुने गये. यहां नामांकन के साथ ही निर्विरोध चुनाव संपन्न हो गया. निर्वाची पदाधिकारी दीपचंद्र जोशी के समक्ष राकेश शाही ने व्यापार मंडल के अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया. देर शाम तक किसी ने नामांकन नहीं किया. वैसे सदस्य पद के लिए विपिन तिवारी, राजू शाही, मुसाफिर कुशवाहा, जितेंद्र बैठा, लालमुनि देवी समेत सभी सदस्य के पदों पर निर्विरोध चुनाव हुआ.
विनय कुमार शाही बने निर्विरोध व्यापार मंडल के अध्यक्ष : विजयीपुर. विजयीपुर प्रखंड में व्यापार मंडल अध्यक्ष पद के लिए सात प्रत्याशियों ने नामांकन किया. अध्यक्ष पद के लिए विनय कुमार शाही ने निर्विरोध नामांकन किया. वहीं इनके साथ प्रबंधकारिणी में छह अन्य प्रत्याशियों ने भी नामांकन निर्विरोध किया. सामान्य वर्ग से केशव प्रसाद राय,राजनाथ मिश्र, बबीता राय, पिछड़े वर्ग से भरत यादव, अत्यंत पिछड़ा वर्ग से रामानंद प्रसाद एवं एसटी वर्ग से रामजी साह ने नामांकन किया. बीसीओ कमलेश साह ने बताया कि सभी पदों पर निर्विरोध नामांकन हुआ है.
अध्यक्ष के लिए दो प्रत्याशियों ने भरा पर्चा : फुलवरिया. प्रखंड मुख्यालय के कृषि भवन परिसर में व्यापार मंडल अध्यक्ष पद के लिए वर्तमान अध्यक्ष जटाशंकर सिंह व राजेश कुमार मिश्र उर्फ बबलू मिश्र ने पर्चा दाखिल किया है, साथ ही व्यापार मंडल कार्यकारिणी के लिए भी विभिन्न कोटि से प्रत्याशियों ने पर्चे दाखिल किये.
सामान्य कोटि की व्यापार मंडल कार्यकारिणी के लिए गणेश डूमर पैक्स अध्यक्ष ऋषिकेश नाथ तिवारी, पैकौली वदो पंचायत के पैक्स अध्यक्ष गुलाम रसूल कप्तान, कोयला देवा पैक्स अध्यक्ष रामसागर राय व चमारी पट्टी टैक्स अध्यक्ष प्रतिभा देवी ने पर्चा दाखिल किया. वहीं पिछड़ा कोटि से बैरागी टोला पैक्स अध्यक्ष रामाकांत सिंह एवं अत्यंत पिछड़ा कोठी से बथुआ बाजार पैक्स अध्यक्ष आफताब आलम ने भी पर्चा दाखिल किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन