व्यापार मंडल का चुनाव स्थगित

भोरे : भोरे प्रखंड व्यापार मंडल की वोटर लिस्ट में फर्जीवाड़ा उजागर होने के बाद चुनाव को स्थगित कर दिया गया है. साथ ही फर्जीवाड़े में लिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई भी शुरू कर दी गयी है. प्रशासन की कार्रवाई से पूरे दिन हड़कंप मचा रहा. ध्यान रहे कि मूल कॉपी को गायब कर कंप्यूटर […]
भोरे : भोरे प्रखंड व्यापार मंडल की वोटर लिस्ट में फर्जीवाड़ा उजागर होने के बाद चुनाव को स्थगित कर दिया गया है. साथ ही फर्जीवाड़े में लिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई भी शुरू कर दी गयी है. प्रशासन की कार्रवाई से पूरे दिन हड़कंप मचा रहा. ध्यान रहे कि मूल कॉपी को गायब कर कंप्यूटर से स्कैन कर जाली लिस्ट तैयार करने के मामले का प्रभात खबर ने चार अक्तूबर को खुलासा किया था. फर्जीवाड़ा सामने आने के बाद डीएम राहुल कुमार ने कड़ा एक्शन लेते हुए चुनाव को स्थगित कर दिया.
साथ ही इसमें शामिल लोगों पर कार्रवाई का आदेश दिया है. चुनाव प्राधिकार द्वारा अब नयी तिथि की घोषणा की जायेगी. माफियाओं के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने की तैयारी भी की जा रही है. भोरे प्रखंड व्यापार मंडल की वोटर लिस्ट की मूल कॉपी को गायब कर कंप्यूटर से स्कैन कर जाली वोटर लिस्ट तैयार की गयी थी. मतदाता सूची में फर्जीवाड़ा कर 28 वोटरों के नाम मूल सूची से स्कैन कर हटाने के बाद दूसरे के नाम शामिल कर दिये गये थे.
हद तो तब हो गयी थी, जब सहकारिता विभाग द्वारा प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ के पास जाली वोटर लिस्ट को प्रकाशन के लिए भेज दिया गया. बीडीओ सोनू कुमार ने आपत्ति लेने के बाद 10 अगस्त को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




