अनियंत्रित ट्रैक्टर नहर में पलटा, चालक की मौत

Published at :04 Oct 2017 3:44 AM (IST)
विज्ञापन
अनियंत्रित ट्रैक्टर नहर में पलटा, चालक की मौत

पंचदेवरी : कटेया थाना क्षेत्र के परसौनी नहर में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया. चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. उसके साथ एक अन्य युवक ग्यासुद्दीन साह गंभीर रूप से घायल हो गया. मृत युवक कुशीनगर जिले के तुर्कपट्टी थाने के धुनवलिया निवासी मुकेश सिंह (30 वर्ष) पिता कमल सिंह बताया जाता है. […]

विज्ञापन

पंचदेवरी : कटेया थाना क्षेत्र के परसौनी नहर में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया. चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. उसके साथ एक अन्य युवक ग्यासुद्दीन साह गंभीर रूप से घायल हो गया. मृत युवक कुशीनगर जिले के तुर्कपट्टी थाने के धुनवलिया निवासी मुकेश सिंह (30 वर्ष) पिता कमल सिंह बताया जाता है. वह अपना ही ट्रैक्टर बहेरवा की तरफ लेकर आ रहा था. जैसे ही परसौनी नहर के पर पहुंचा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर नहर में पलट गया. नहर में पानी था.

मुकेश ट्रैक्टर के नीचे पानी में दब गया. ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला. पानी में ही उसकी मौत हो चुकी थी. उसके साथ ट्रैक्टर पर सवार एक अन्य युवक गयासुद्दीन भी घायल हो गया. उसका इलाज चल रहा है. वह खतरे से बाहर है. ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज भेज दिया. ग्रामीणों द्वारा परिजनों को भी सूचना दी गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन