पुलिस कई बिंदुओं पर कर रही जांच, थानों के खंगाले जा रहे रिकॉर्ड
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :02 Oct 2017 9:35 AM (IST)
विज्ञापन

गोपालगंज : जादोपुर थाने के जगीरी टोले में युवती का सिर कलम करनेवाले अपराधियों का सुराग नहीं मिल सका. पुलिस के हाथ हत्या के तीसरे दिन भी खाली रहे. मृतका की पहचान भी नहीं हो सकी है. वहीं, पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को दफना दिया गया. पुलिस ने मांझा, गोपालपुर, विशंभरपुर, नगर थाना, कुचायकोट […]
विज्ञापन
गोपालगंज : जादोपुर थाने के जगीरी टोले में युवती का सिर कलम करनेवाले अपराधियों का सुराग नहीं मिल सका. पुलिस के हाथ हत्या के तीसरे दिन भी खाली रहे. मृतका की पहचान भी नहीं हो सकी है.
वहीं, पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को दफना दिया गया. पुलिस ने मांझा, गोपालपुर, विशंभरपुर, नगर थाना, कुचायकोट के अलावा बेतिया, मोतिहारी जिले के थानों से भी संपर्क किया है. विभिन्न थानों में हाल में हुए युवतियों के अपहरण, लापता समेत अन्य कांडों का रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है. हत्याकांड की जांच कर रहे जादोपुर के थानाध्यक्ष ने बताया कि वारदात को अंजाम देनेवाले अपराधी शातिर हैं.
हत्या के बाद युवती के शरीर से सिर को अलग कर गायब कर दिया गया है, जिससे उसकी पहचान नहीं हो पा रही. पुलिस को आशंका है कि वारदात को अंजाम देने वाले अपराधियों ने सिर को गंडक नदी में फेंक दिया होगा. हालांकि, गन्ने के खेत और नदी के आसपास हत्या से जुड़े साक्ष्य को पुलिस इकट्ठा करने में जुटी रही. वारदात के बाद इलाके में कई तरह की चर्चाएं हो रही थीं.
कुछ लोग शरीर पर कपड़ा नहीं होने के कारण गैंगरेप कर हत्या करने की आशंका जता रहे थे. तो कुछ लोग तांत्रिक विद्या के बाद बलि चढ़ाने की आशंका जता रहे थे. घटना स्थल पर आग की राख भी मिली, जिससे आशंका जतायी जा रही है कि अपराधियों ने तांत्रिक क्रिया भी की हो. या फिर गांजा इत्यादि नशीला पदार्थ पीने के लिए आग जलायी हो.
क्या कहते हैं अधिकारी
हत्या की जांच की जा रही है. आसपास के सभी थानों को सूचना दी गयी है. मृतका की पहचान होते ही आरोपितों की भी पहचान कर गिरफ्तारी कर ली जायेगी.
विभाष कुमार, डीएसपी, गोपालगंज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




