स्पीडी ट्रायल की ''स्पीड'' पर लगा ब्रेक

गोपालगंज : सरकार के अति महत्वपूर्ण निर्णय में स्पीडी ट्रायल भी शामिल है. गोपालगंज कोर्ट में स्पीडी ट्रायल की ‘स्पीड’ पर ब्रेक लग गया है, जिससे न्याय बाधित हो रहा है. पीड़ित पक्ष वर्षों मुकदमा लड़ने में सक्षम नहीं हो पा रहे हैं. वैसे तो वर्ष 2013 से ही स्पीडी ट्रायल में जंग लगी हुई […]
गोपालगंज : सरकार के अति महत्वपूर्ण निर्णय में स्पीडी ट्रायल भी शामिल है. गोपालगंज कोर्ट में स्पीडी ट्रायल की ‘स्पीड’ पर ब्रेक लग गया है, जिससे न्याय बाधित हो रहा है. पीड़ित पक्ष वर्षों मुकदमा लड़ने में सक्षम नहीं हो पा रहे हैं. वैसे तो वर्ष 2013 से ही स्पीडी ट्रायल में जंग लगी हुई है. तेजी से मुकदमों की सुनवाई नहीं होने के पीछे कई कोर्टों में मजिस्ट्रेट का नहीं होना है. पुलिस भी स्पीडी ट्रायल के मामलों में साक्ष्य उपलब्ध कराने में विलंब कर रही है. इसको लेकर अब जिला प्रशासन गंभीर हो गया है.
इस बार 37 संगीन अपराधों से जुड़े कांडों में स्पीडी ट्रायल चलाने का निर्णय लेते हुए जिला प्रशासन ने इसकी सूची न्यायालय को सौंपी है. साथ ही लक्ष्य रखा गया है कि नवंबर तक इसे हर हाल में पूरा किया जाये. कोर्ट में जल्दी-जल्दी मुकदमों में तिथि डाल कर सुनवाई करनी है, जिसमें कई कोर्ट खाली चल रहे हैं. दुर्गापूजा के बाद इस स्पीडी ट्रायल के मामलों में सुनवाई तेज होने की संभावना है. जानकर सूत्रों का कहना है कि स्पीडी ट्रायल के तहत मुकदमों के निर्णय नहीं होने के कारण एक बार फिर से अपराधी सिर उठा रहे हैं.
स्पीडी ट्रायल से काफी हद तक शुरुआती दिनों में अपराध पर शिकंजा कसा गया था. अपराधी स्पीडी ट्रायल के कारण अपराध करने से परहेज करने लगे थे. जैसे-जैसे इसकी स्पीड पर जंग लगती गयी, वैसे-वैसे अपराधियों का मनोबल भी बढ़ता जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




