हमले में बाल-बाल बचे डीएसपी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :15 Sep 2017 3:18 AM (IST)
विज्ञापन

डीएसपी की गाड़ी देखते ही शराब माफियाओं ने कर दी थी फायरिंग गोपालगंज : शहर में बुधवार की देर रात शराब माफियाओं से हुई मुठभेड़ में मुख्यालय डीएसपी विभाष कुमार बाल-बाल बच गये. पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान माफियाओं पर जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक युवक को पैर में गोली लगी है. गोली लगने के […]
विज्ञापन
डीएसपी की गाड़ी देखते ही शराब माफियाओं ने कर दी थी फायरिंग
गोपालगंज : शहर में बुधवार की देर रात शराब माफियाओं से हुई मुठभेड़ में मुख्यालय डीएसपी विभाष कुमार बाल-बाल बच गये. पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान माफियाओं पर जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक युवक को पैर में गोली लगी है. गोली लगने के बाद अन्य शराब माफिया फरार हो गये. वारदात के बाद नगर थाने के अलावा कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गयी. पुलिस ने अपाची से भाग रहे शराब माफियाओं का पीछा किया, लेकिन अंधेरे का लाभ उठा कर सभी पुलिस पर फायरिंग करते हुए भाग निकले. पुलिस ने जिन तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, उनमें छपरा व हरियाणा के युवक शामिल हैं.
डीएसपी के मुताबिक पुलिस को ट्रक से शराब उतरने की सूचना मिली थी. पुलिस जब पहुंची, तो वहां झाड़ियों में छिपा कर शराब उतारने का काम शुरू होने जा रहा था. पुलिस ने जब छापेमारी शुरू की, तो माफियाओं ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी. पुलिस के मुताबिक जिस युवक को जवाबी कार्रवाई में गोली लगी है, वह छपरा के लाल मियां उर्फ लाल बाबू का बेटा समीर कुमार है. वहीं, दूसरा युवक नगर थाना क्षेत्र के सरेया वार्ड संख्या एक निवासी सुग्रीव प्रसाद का पुत्र रंजन कुमार तथा तीसरा हरियाणा का चालक दिनेश कुमार है. इनकी गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने गहन पूछताछ की है. इसमें मिले सुराग के आधार पर फरार शराब माफियाओं की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




