रेलवे में भी मान्य होगा ''एम आधार कार्ड''

गोपालगंज : आरक्षित टिकट पर यात्रा करनेवाले लोगों के लिए राहत भरी खबर है. अब उन्हें यात्रा के दौरान पहचानपत्र को लेकर परेशान नहीं होना पड़ेगा. उनके मोबाइल में पहचानपत्र भी होगा. टीटीई के मांगने पर वे आरक्षित टिकट के साथ मोबाइल एप (अप्लीकेशन) पर आधार कार्ड (एम आधार कार्ड) दिखा सकते हैं. रेलवे ने […]
गोपालगंज : आरक्षित टिकट पर यात्रा करनेवाले लोगों के लिए राहत भरी खबर है. अब उन्हें यात्रा के दौरान पहचानपत्र को लेकर परेशान नहीं होना पड़ेगा. उनके मोबाइल में पहचानपत्र भी होगा. टीटीई के मांगने पर वे आरक्षित टिकट के साथ मोबाइल एप (अप्लीकेशन) पर आधार कार्ड (एम आधार कार्ड) दिखा सकते हैं. रेलवे ने मोबाइल के ‘एम आधार कार्ड’ को भी मान्य कर दिया है. भारतीय विशिष्ट पहचान पत्र प्राधिकरण (यूआइडीएआइ) ने ‘एम आधार’ नाम का मोबाइल एप जारी किया है.
इस एप के जरिये कोई भी व्यक्ति अपने रजिस्टर्ड मोबाइल पर अपना आधार कार्ड डाउनलोड कर सकता है तथा पासवर्ड डाल कर आधार कार्ड दिखा सकता है. पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी संजय यादव के अनुसार रेल मंत्रालय ने एम आधार को रेलयात्रा के दौरान मान्य पहचानपत्र के रूप में अनुमति प्रदान कर दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




