आंगनबाड़ी के 96.4 हजार बच्चों को मिलेगी पोशाक

Published at :06 Sep 2017 4:19 AM (IST)
विज्ञापन
आंगनबाड़ी के 96.4 हजार बच्चों को मिलेगी पोशाक

गोपालगंज : आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चे अब नयी पोशाक में चहकेंगे. समाज कल्याण विभाग के द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों की पोशाक पर गोपालगंज जिले में 2.41 करोड़ की राशि खर्च की जायेगी. इसको लेकर विभाग के द्वारा जिले की सभी 14 परियोजनाओं में राशि उपलब्ध करा दी गयी है. डीएम राहुल कुमार के द्वारा […]

विज्ञापन

गोपालगंज : आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चे अब नयी पोशाक में चहकेंगे. समाज कल्याण विभाग के द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों की पोशाक पर गोपालगंज जिले में 2.41 करोड़ की राशि खर्च की जायेगी. इसको लेकर विभाग के द्वारा जिले की सभी 14 परियोजनाओं में राशि उपलब्ध करा दी गयी है. डीएम राहुल कुमार के द्वारा आगामी 11 सितंबर को आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों के बीच पोशाक राशि वितरित किये जाने का निर्देश भी दिया गया है, ताकि जिले में संचालित 2410 आंगनबाड़ी केंद्रों पर एक साथ पोशाक राशि का वितरण किया जा सके.

डीएम ने सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे वितरण तिथि के पूर्व राशि की निकासी का कार्य हर हाल में कर लें. प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र पर 03 से 06 वर्ष के बच्चों के बीच पोशाक राशि वितरित की जायेगी. राशि सेविका के द्वारा बच्चों के अभिभावकों को मुहैया करायी जायेगी. प्रत्येक बच्चे को 250 रुपये की दर से भुगतान किया जायेगा. केंद्र पर 40 बच्चे पोशाक की राशि से लाभान्वित होंगे.

प्रत्येक केंद्र को मिली दस हजार की राशि : प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका को दस हजार रुपये की राशि मुहैया करायी गयी है, ताकि केंद्र के नामांकित 40 बच्चों के बीच पोशाक राशि का वितरण किया जा सके.
वार्ड पार्षद की मौजूदगी में होगा वितरण : पोशाक राशि का वितरण वार्ड पार्षद, वार्ड सदस्य, जनप्रतिनिधि, पोषाहार विकास समिति के अध्यक्ष की मौजूदगी में होगा. इसके बाद सेविका के द्वारा वितरण का प्रमाणपत्र परियोजना कार्यालय को सौंपा जायेगा.
महिला पर्यवेक्षिका करेंगी अनुश्रवण : आंगनबाड़ी केंद्रों पर पोशाक वितरण कार्य का अनुश्रवण महिला पर्यवेक्षिका के द्वारा किया जायेगा. प्रत्येक महिला पर्यवेक्षिका अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमण कर पोशाक राशि वितरण कार्य का अनुश्रवण करेंगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन