आदमापुर गांव में महिला की गला दबा कर हत्या

गोपालगंज : मांझा थाना क्षेत्र के आदमापुर गांव में रविवार की देर शाम ससुराल वालों ने दहेज के लिए महिला की गला दबाकर हत्या कर दी. वारदात के बाद घर में महिला को छोड़ कर परिजन फरार हो गये. मृत महिला आदमापुर निवासी मो गुलाब की 21 वर्षीया पत्नी शाहजहां बतायी गयी है. पुलिस ने […]
गोपालगंज : मांझा थाना क्षेत्र के आदमापुर गांव में रविवार की देर शाम ससुराल वालों ने दहेज के लिए महिला की गला दबाकर हत्या कर दी. वारदात के बाद घर में महिला को छोड़ कर परिजन फरार हो गये. मृत महिला आदमापुर निवासी मो गुलाब की 21 वर्षीया पत्नी शाहजहां बतायी गयी है. पुलिस ने हत्या के बाद सदर अस्पताल से शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृत महिला केशोपुर गांव की रहनेवाली थी. उसकी शादी गत आठ नवंबर, 2016 को आदमापुर निवासी मो गुलाब के साथ हुई थी.
परिजनों ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही दहेज में बाइक के लिए ससुरालवालों द्वारा प्रताड़ित किया जाता था. मृत महिला का 10 दिनों का एक बच्चा भी है. परिजनों ने कहा कि देर शाम गले में रस्सी बांधकर हत्या कर दी गयी. आसपास के लोगों की सूचना पर परिजन जब उसके घर पहुंचे, तो सभी फरार हो गये थे. महिला की सांस चल रही थी. बचाने की उम्मीद में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. वहीं, मांझा के थानाध्यक्ष राजरूप राय ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है. फरार आरोपितों की जल्द ही गिरफ्तारी कर ली जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




