दुकान में लूट व हमला मामले में 70 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

Published at :08 Aug 2017 4:43 AM (IST)
विज्ञापन
दुकान में लूट व हमला मामले में 70 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

पुिलस मामले की जांच कर रही है फुलवरिया : लाढ़पुर गांव में बसचालक और दुकानदार के बीच हुई मारपीट के मामले में दोनों तरफ से प्राथमिकी दर्ज की गयी है. दोनों तरफ से 70 लोगों को आरोपित किया गया है. पुलिस अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है. बता दें कि रविवार […]

विज्ञापन

पुिलस मामले की जांच कर रही है

फुलवरिया : लाढ़पुर गांव में बसचालक और दुकानदार के बीच हुई मारपीट के मामले में दोनों तरफ से प्राथमिकी दर्ज की गयी है. दोनों तरफ से 70 लोगों को आरोपित किया गया है. पुलिस अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है. बता दें कि रविवार की शाम एक बस से साइड लेने के विवाद में चालक और एक दुकानदार के बीच मारपीट हो गयी थी. इस मामले को लेकर दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर प्राथमिकी दर्ज करायी है. पहली प्राथमिकी व्यवसायी हरिशंकर साह ने
दर्ज करायी है, जिसमें उन्होंने बथुआ बाजार निवासी भोला मियां सहित 15 नामजद और 20 अज्ञात लोगों पर आरोप लगाया है कि उक्त लोगों ने उनकी दुकान से आठ हजार रुपये नकद और 30 हजार के सामान मारपीट कर लूट लिये. वहीं दूसरी प्राथमिकी राज सागर बस के चालक आजाद अली ने दर्ज करायी है, जिसमें उसने आरोप लगाया है कि अशोक कुमार गुप्ता अपने 20 साथियों के साथ मिल कर उससे 30 हजार रुपये की रंगदारी मांग रहे थे. नहीं देने पर उन लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया. दोनों तरफ से प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. थानाध्यक्ष प्रेमप्रकाश राय ने बताया कि मामला काफी संगीन है, जिसकी जांच की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन