पानी बहने पर किसान की हत्या

Published at :07 Aug 2017 9:01 AM (IST)
विज्ञापन
पानी बहने पर किसान की हत्या

दुस्साहस. पानी बहने पर मेड़ बनाने से रोकने पर शुरू हुआ था विवाद कुल्हाड़ी से सिर पर प्रहार लगने से किसान को लगी थी गहरी चोट थावे : स्थानीय थाना क्षेत्र के भुसाव डेरा गांव में बारिश का पानी बहने पर उत्पन्न हुए विवाद को लेकर कुल्हाड़ी से हमला कर एक किसान की हत्या कर […]

विज्ञापन
दुस्साहस. पानी बहने पर मेड़ बनाने से रोकने पर शुरू हुआ था विवाद
कुल्हाड़ी से सिर पर प्रहार लगने से किसान को लगी थी गहरी चोट
थावे : स्थानीय थाना क्षेत्र के भुसाव डेरा गांव में बारिश का पानी बहने पर उत्पन्न हुए विवाद को लेकर कुल्हाड़ी से हमला कर एक किसान की हत्या कर दी गयी.
इस मामले में मृतक सोहारन मांझी की पत्नी रामपति देवी ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है, जिसमें गांव के चार लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों नामजद आरोपितों को गिरफ्तार भी कर लिया है. प्राथमिकी में कहा गया है कि शनिवार की देर शाम हुई बारिश से घर के सामने पानी जम गया. बाद में पानी स्वत: रामाशीष मांझी के घर की तरफ बहने लगा.
इसके बाद रामाशीष मांझी पानी का बहाव रोकने के लिए सोहारन मांझी के घर के आगे मेड़ बनाने के लिए जमीन कोड़ने लगे. सोहारन मांझी ने इसका विरोध किया. मना करने पर रामाशीष मांझी, प्रभावती देवी, रामू मांझी व रानू मांझी लाठी-डंडे से सोहारन मांझी को मारने लगे. इस दौरान रामू मांझी ने कुल्हाड़ी से सोहारन मांझी के सिर पर प्रहार कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से जख्मी होकर वहीं गिर गये.
इसके बाद परिजनों ने ग्रामीणों के सहयोग से उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने गंभीर हालत देखते हुए गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया. गोरखपुर जाने के दौरान तमकुही के पास रास्ते में उनकी मौत हो गयी. उधर, थावे के थानाध्यक्ष ब्रजभूषण सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है. प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है और चारों आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन