चोरी का आरोप लगा कर महिला को घर से खींच कर की िपटाई

Published at :01 Aug 2017 1:43 AM (IST)
विज्ञापन
चोरी का आरोप लगा कर महिला को घर से खींच कर की िपटाई

सदर अस्पताल में कराया गया भरती गोपालगंज : नगर थाना क्षेत्र के के फतहां गांव में मोबाइल चोरी करने का आरोप लगा कर कुछ लोगों ने महिला की बेरहमी से पिटाई कर दी. पिटाई से घायल महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया. घायल महिला फतहां गांव की रहनेवाली बतायी गयी […]

विज्ञापन

सदर अस्पताल में कराया गया भरती

गोपालगंज : नगर थाना क्षेत्र के के फतहां गांव में मोबाइल चोरी करने का आरोप लगा कर कुछ लोगों ने महिला की बेरहमी से पिटाई कर दी. पिटाई से घायल महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया. घायल महिला फतहां गांव की रहनेवाली बतायी गयी है.
महिला ने आरोप लगाया कि पड़ोस के इशराफिल के परिवार के लोग आये और घर से जबरन खींच कर बाहर ले गये. सड़क पर लाकर मोबाइल चोरी करने का आरोप लगाते हुए पिटाई करने लगे. विरोध करने पर गाली-गलौज की गयी.
आसपास के लोगों ने महिला को बीच-बचाव कर इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया. उधर, घटना को लेकर पुलिस ने देर शाम तक महिला का बयान नहीं लिया था. पुलिस का कहना था कि पीड़ित महिला का इलाज हो रहा है. इलाज के बाद पूरी तरह से स्वस्थ्य होने पर महिला का फर्दबयान लेकर मामले में कार्रवाई किया जायेगा. वहीं घटना के बाद पीड़ित महिला और उसके परिजन दहशत में है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन