कालामटिहनियां में हजारों की फसल बरबाद

Published at :01 Aug 2017 1:43 AM (IST)
विज्ञापन
कालामटिहनियां में हजारों की फसल बरबाद

कालामटिहनियां : जिले के कुचायकोट प्रखंड के कालामटिहनियां गांव में गंडक नदी के कटाव से हजारों की फसल बरबाद हो गयी है. नदी के किनारे लगी गन्ना, धान व मक्का की फसलें जमीन के साथ कट कर नदी में समा जा रही हैं. गंडक के जल स्तर बढ़ने व कटाव तेज होने से हर समय […]

विज्ञापन

कालामटिहनियां : जिले के कुचायकोट प्रखंड के कालामटिहनियां गांव में गंडक नदी के कटाव से हजारों की फसल बरबाद हो गयी है. नदी के किनारे लगी गन्ना, धान व मक्का की फसलें जमीन के साथ कट कर नदी में समा जा रही हैं. गंडक के जल स्तर बढ़ने व कटाव तेज होने से हर समय जमीन कट रही है और नदी में समा रही है. फसल बरबाद होते देख किसान काफी टेंशन में हैं. गांव के किसानों ने बताया कि नदी किनारे स्थित जमीन में गन्ना, धान व मक्का की खेती की गयी थी.

अब नदी के कटाव से सबकुछ बरबाद हो रहा है. इससे काफी नुकसान भी पहुंच रहा है. उधर, जल संसाधन विभाग के अभियंताओं की देख कर कार्य एजेंसी द्वारा नदी के कटाव को रोकने के लिए निरोध कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है. जेसीबी मशीन व दर्जनों मजदूर कई घंटे तक बालू भरे बोरे को नदी के किनारे डाल रहे हैं. इसके अलावा जियो बैग और पैनल निर्माण का काम भी चल रहा है. वैसे नदी का कटाव आंगनबाड़ी केंद्र के पास तक पहुंच गया है और वहां कटाव निरोधी कार्य भी किया गया है, लेकिन कटाव की स्थिति को देखते हुए कहा जा सकता है कि अभी केंद्र पर खतरा बरकरार है. इधर, लगातार कटाव होने से गांव के लोग दहशत में हैं और बार-बार नदी किनारे जाकर स्थिति का जायजा भी ले रहे हैं. कई लोग तो डर के मारे रतजगा भी कर रहे हैं. वहीं, जल संसाधन विभाग के कनीय अभियंता अनिल कुमार ने बताया कि कटाव निरोधी कार्य युद्ध स्तर पर जारी है. आंगनबाड़ी केंद्र को कटाव से बचा लिया जायेगा.

बराज से 91 हजार क्यूसेक पानी गंडक में छोड़ा गया : बैकुंठपुर. वाल्मीकिनगर बराज से सोमवार को 91200 क्यूसेक पानी गंडक नदी में डिस्चार्ज किया गया है. बाढ़ नियंत्रण विभाग के सहायक अभियंता सचिन कुमार ने बताया कि नेपाल के तराई क्षेत्रों में लगातार बारिश होने के कारण वाल्मीकिनगर बराज से डिस्चार्ज लेवल रोज बढ़ रहा है. गंडक नदी का जल स्तर धीरे-धीरे उफान पर आ गया है.
लेकिन तटबंध पूरी तरह सुरक्षित है. फिलहाल जिले में बाढ़ का कोई खतरा नहीं है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन