कीचड़ हटाने की शुरू हुई कवायद
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :01 Aug 2017 1:42 AM (IST)
विज्ञापन

टूटी और जलजमाव वाली सड़क भरी गयी नगर पंचायत ने सड़कों पर गिराये राबिश और ईंट के टुकड़े बरौली़ : नगर पंचायत ने जनता का दुख-दर्द समझते हुए शहर की हर उस सड़क पर राबिश और ईंट के टुकड़े गिराने का काम किया है, जो सड़क जलजमाव तथा कीचड़ से भरी रहती थी. विगत दिनों […]
विज्ञापन
टूटी और जलजमाव वाली सड़क भरी गयी
नगर पंचायत ने सड़कों पर गिराये राबिश और ईंट के टुकड़े
बरौली़ : नगर पंचायत ने जनता का दुख-दर्द समझते हुए शहर की हर उस सड़क पर राबिश और ईंट के टुकड़े गिराने का काम किया है, जो सड़क जलजमाव तथा कीचड़ से भरी रहती थी. विगत दिनों हुई बारिश में शहर कुछ वार्ड के घरों में भी पानी भर गया था, तो कुछ वार्ड की सड़कें जलमग्न होकर या तो धंस गयी थीं या बह गयी थी़ इसी क्रम में वार्ड 11 के लगभग 40 घरों में पानी घुस गया था और वे मुहल्ले आवागमन से कट से गये थे़
इसी तरह नगर पंचायत की करीब एक दर्जन सड़क जलजमाव से टूट गयी थी और वहां कीचड़ तथा जलजमाव का स्थायी बसेरा हो गया था़ नगर पंचायत की चेयरमैन चंपा देवी ने बताया कि सड़कों का सर्वेक्षण कराते हुए कीचड़युक्त तथा टूटी सड़कों को तत्काल ठीक कराया जा रहा है. आवागमन सुचारु करने के लिए इन सड़कों पर राबिश तथा ईंट के टुकड़े डाले जा रहे हैं. फिलहाल आवागमन तो हो रहा है, लेकिन अभी बरसात बाकी है और जरूरत है सभी सड़कों को पीसीसी कराने की जिससे इस समस्या से हमेशा के लिए छुटकारा मिल सके़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




