महम्मदपुर के थानेदार सस्पेंड
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :23 Jul 2017 3:27 AM (IST)
विज्ञापन

कार्रवाई. शराब तस्करी के आरोप में पकड़े गये युवकों की हुई थी पिटाई गोपालगंज : शराब तस्करी के आरोप में पकड़े गये युवकों की पिटाई करने के मामले में महम्मदपुर के थानेदार मुन्ना कुमार को निलंबित कर दिया गया है. निलंबन के बाद उन्हें पुलिस लाइन में योगदान करने को कहा गया है. एसपी रविरंजन […]
विज्ञापन
कार्रवाई. शराब तस्करी के आरोप में पकड़े गये युवकों की हुई थी पिटाई
गोपालगंज : शराब तस्करी के आरोप में पकड़े गये युवकों की पिटाई करने के मामले में महम्मदपुर के थानेदार मुन्ना कुमार को निलंबित कर दिया गया है. निलंबन के बाद उन्हें पुलिस लाइन में योगदान करने को कहा गया है.
एसपी रविरंजन कुमार ने जांच के बाद यह कार्रवाई की है. दरअसल पुलिस की इस बर्बरतापूर्ण कार्रवाई की खबर ‘प्रभात खबर’ ने प्रमुखता से 11 जुलाई के अंक में प्रकाशित की थी. खबर छपने के बाद एसपी ने जांच करने का आदेश दिया था. जांच रिपोर्ट आने के बाद यह कार्रवाई की गयी है.
क्या है पूरा मामला : महम्मदपुर थाने की पुलिस ने गत आठ जुलाई को शराब तस्करी करने के आरोप में तीन युवकों को गिरफ्तार किया था. गिरफ्तार युवकों की थाना हाजत में पिटाई की गयी थी. युवकों ने आरोप लगाया था कि महम्मदपुर के थानाध्यक्ष ने तीन दिन पूर्व गिरफ्तार किया था. शराब तस्करी करने की बात स्वीकार कराने के लिए बेरहमी से पिटाई की गयी. बिना इलाज कराये पुलिस ने जेल भेज दिया था. मामला सामने आने पर एसपी ने जांच करने का आदेश दिया था.
मनोज साह बने नये थानाध्यक्ष
महम्मदपुर में नये थानाध्यक्ष के रूप में मनोज कुमार साह ने योगदान कर लिया है.
मनोज छपरा के पानापुर में थानाध्यक्ष थे. गोपालगंज में तबादला होने के बाद तेज-तर्रार पुलिस अधिकारी होने के कारण उन्हें महम्मदपुर थाने की कमान सौंपी गयी है. योगदान करने के बाद नवागत थानाध्यक्ष ने ‘प्रभात खबर’ को बताया कि क्षेत्र में शराब तस्करी और क्राइम कंट्रोल मेरी पहली प्राथमिकता होगी. क्राइम कंट्रोल के लिए आम लोगों से भी मदद ली जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




