बिहार पुलिस के जवान ने प्रेमिका के कहने पर अपनी पत्नी को मारी गोली

Published at :17 Jul 2017 2:32 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार पुलिस के जवान ने प्रेमिका के कहने पर अपनी पत्नी को मारी गोली

गोपालगंज : इश्क में पागल हुए बिहार पुलिस के एक जवान ने प्रेमिका के कहने पर ससुराल में आकर पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी. वारदात के बाद से आरोपित जवान फरार है. घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और वहां से गोली का खोखा बरामद किया है. घटना उचकागांव […]

विज्ञापन

गोपालगंज : इश्क में पागल हुए बिहार पुलिस के एक जवान ने प्रेमिका के कहने पर ससुराल में आकर पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी. वारदात के बाद से आरोपित जवान फरार है. घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और वहां से गोली का खोखा बरामद किया है. घटना उचकागांव थाना क्षेत्र के दहीभाता गांव की है. मृतक महिला नरेश यादव की 30 वर्षीय पुत्री संगीता देवी थी. जिसकी शादी 10 साल पूर्व गांव में ही सीवान में पदस्थापित बिहार पुलिस के जवान संतोष यादव के साथ हुई थी. शादी के बाद पिछले पांच साल से पति ससुराल नहीं आ रहा था.

सीवान में पदस्थापित जवान को सीवान की ही एक लड़की से प्यार हो गया था. जवान की पत्नी इसका हमेशा विरोध करती थी, लेकिन वह मासूका से शादी करना चाहता था. शादी में बाधा बनी पत्नी को रास्ते से हटाने के लिए हत्या करने का आरोप परिजनों ने लगाया है. परिजनों के मुताबिक रविवार की रात संगीता देवी अपने मायके में घर के बाहर चचरा पर बच्चों के साथ सोयी हुई थी. परिजनों ने आरोप लगाया कि बाइक से देर रात जवान पहुंचा था और अपनी पत्नी को गोलियों से उड़ा दिया. गोली लगने के बाद मौके पर ही महिला की मौत हो गयी. उधर, वारदात के बाद मृतका के पिता और आसपास के लोगों ने आरोपित जवान का पीछा किया, लेकिन वह भाग निकला.

वहीं, घटना की सूचना मिलने पर उचकागांव के थानाध्यक्ष राजीव नंदन सिन्हा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गये. पुलिस अधिकारियों ने वारदात की एक – एक बिंदुओं पर जांच की. पुलिस को घटना स्थल पर खून के धब्बा और एक गोली का खोखा मिला है. जांच के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. थानाध्यक्ष ने कहा कि पूरे मामले की जांच की जा रही है. आरोपित जवान की तलाश में छापेमारी के लिए पुलिस की अलग-अलग टीम लगायी गयी है.

यह भी पढ़ें-
गोपालगंज में युवक की गोली मार कर हत्या

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन