नहाने के दौरान डूबने से छात्र की गयी जान

Published at :15 Jul 2017 12:13 PM (IST)
विज्ञापन
नहाने के दौरान डूबने से छात्र की गयी जान

गोपालगंज : कुचायकोट थाना क्षेत्र के बैदवली गांव में नहाने के दौरान गड्ढे में डूबने से एक छात्र की मौत हो गयी. मृत छात्र शीतल बरदाहा गांव के निवासी हरेंद्र यादव का पुत्र 13 वर्षीय संदीप कुमार था. हादसे के बाद पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. परिजनों […]

विज्ञापन

गोपालगंज : कुचायकोट थाना क्षेत्र के बैदवली गांव में नहाने के दौरान गड्ढे में डूबने से एक छात्र की मौत हो गयी. मृत छात्र शीतल बरदाहा गांव के निवासी हरेंद्र यादव का पुत्र 13 वर्षीय संदीप कुमार था. हादसे के बाद पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. परिजनों ने बताया कि संदीप कुमार घास लाने के लिए बैदवली गांव में गया था, जहां पर गड्ढे में बच्चों को नहाते देख संदीप भी नहाने लगा. नहाने के दौरान गड्ढे में पानी अधिक होने के कारण डूब गया. उधर, सुबह से निकले संदीप के घर नहीं आने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की. इस दौरान उसका शव गड्ढा में पड़े होने की सूचना मिली.

लोगों ने तत्काल इसकी जानकारी कुचायकोट थाने की पुलिस को दी. पुलिस ने परिजनों के सहयोग से शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल में भेज दिया. अस्पताल में पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था. फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन