लक्ष्य के अनुरूप राजस्व वसूली का रखें ख्याल

Published at :14 Jul 2017 4:17 AM (IST)
विज्ञापन
लक्ष्य के अनुरूप राजस्व वसूली का रखें ख्याल

गोपालगंज : राजस्व वसूली के कार्यों की समीक्षा डीएम राहुल कुमार ने की. इस दौरान विभागवार निर्धारित लक्ष्य एवं अब तक की गयी वसूली की समीक्षा की गयी. कई विभागों की वसूली तो बेहतर रही, जबकि कई विभागों की वसूली लक्ष्य की तुलना में काफी खराब थी. वैसी विभागों को डीएम के द्वारा सख्त हिदायत […]

विज्ञापन

गोपालगंज : राजस्व वसूली के कार्यों की समीक्षा डीएम राहुल कुमार ने की. इस दौरान विभागवार निर्धारित लक्ष्य एवं अब तक की गयी वसूली की समीक्षा की गयी. कई विभागों की वसूली तो बेहतर रही, जबकि कई विभागों की वसूली लक्ष्य की तुलना में काफी खराब थी. वैसी विभागों को डीएम के द्वारा सख्त हिदायत देते हुए कहा गया कि लक्ष्य के अनुरूप वसूली के लिए हमेशा तत्पर रहें.

प्रत्येक माह के निर्धारित लक्ष्य को पूरा करें. उन्होंने अवर निबंधन कार्यालय, राष्ट्रीय बचत कार्यालय सहित कई विभागों की वसूली पर संतोष व्यक्त किया. परिवहन, खनन, नगर पर्षद, नगर पंचायत सहित विभिन्न अंचलों के द्वारा सैरात की राजस्व वसूली में तेजी लाने का निर्देश दिया गया.

इस मौके पर राजस्व शाखा के प्रभारी पदाधिकारी परमानंद साह सहित सभी संबंधित विभागों के प्रभारी पदाधिकारी मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन