आभूषण के शोरूम से चपत लगानेवालों की तलाश शुरू
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :12 Jul 2017 4:30 AM (IST)
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज जारी कर पहचान कराने में जुटी पुलिस गोपालगंज : नगर थाने के समीप स्थित तिवारी आभूषण के शोरूम से चपत लगानेवाले दोनों अपराधियों की तलाश शुरू हो गयी है. सीसीटीवी फुटेज जारी कर पुलिस ने अपराधियों की तालाश में पुलिस ताबड़तोड़ छापेमारी की है. हालांकि घटना के 24 घंटे बाद भी पुलिस के […]
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज जारी कर पहचान कराने में जुटी पुलिस
गोपालगंज : नगर थाने के समीप स्थित तिवारी आभूषण के शोरूम से चपत लगानेवाले दोनों अपराधियों की तलाश शुरू हो गयी है. सीसीटीवी फुटेज जारी कर पुलिस ने अपराधियों की तालाश में पुलिस ताबड़तोड़ छापेमारी की है. हालांकि घटना के 24 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं. उधर, पुलिस ने दुकान के मालिक हरिशंकर तिवारी के बयान पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ 150 ग्राम सोना चोरी करने की प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी के बाद नगर थाने की पुलिस ने सीसीटीवी में कैद अपराधियों की पहचान को लेकर हर स्तर पर कार्रवाई शुरू की है. सोशल साइट, व्हाट्सएप, फेसबुक आदि के जरिये बदमाशों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है.
पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद है. थाने के सीसीटीवी में बाइक से भाग रहे बदमाशों का चेहरा भी कैद है, जबकि आभूषण दुकान, महिला ज्वेलर्स व थाने के सीसीटीवी में बदमाश कैद हैं. फिर भी पुलिस के हाथ अब तक खाली हैं. ध्यान रहे कि सोमवार की शाम रिमझिम बारिश के बीच दो अपराधी तिवारी ज्वेलर्स पर पहुंचे और गिफ्ट देने के लिए ज्वेलरी पसंद करने लगे. शोरूम में अकेले हरिशंकर तिवारी थे. ज्वेलरी देने के क्रम में पसंद और नापसंद के बीच जब बिल बनाने लगे, तो धीरे से दोनों अपराधी लगभग 150 ग्राम सोने की ज्वेलरी लेकर भाग निकले.
आसपास के लोग कुछ समझ पाते तब तक अपराधी भाग चुके थे. अब इस मामले में पुलिस कार्रवाई में जुटी है. तिवारी ज्वेलरी की तरफ से भी पहचान के लिए तमाम प्रयास किये जा रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




