चार करोड़ 29 लाख डीजल अनुदान की स्वीकृति

गोपालगंज : सुखाड़ की स्थिति से जूझ रहे किसानों के लिए खुशखबरी है. सरकार ने निजी पंपसेटों से सिंचाई करनेवाले किसानों के लिए डीजल अनुदान की स्वीकृति दे दी है. सरकार ने जिले के किसानों के लिए कुल 4 करोड़ 29 लाख 53 हजार रुपये डीजल अनुदान के लिए स्वीकृत किया है. इसमें सामान्य वर्ग […]
गोपालगंज : सुखाड़ की स्थिति से जूझ रहे किसानों के लिए खुशखबरी है. सरकार ने निजी पंपसेटों से सिंचाई करनेवाले किसानों के लिए डीजल अनुदान की स्वीकृति दे दी है. सरकार ने जिले के किसानों के लिए कुल 4 करोड़ 29 लाख 53 हजार रुपये डीजल अनुदान के लिए स्वीकृत किया है. इसमें सामान्य वर्ग के किसानों के बीच 3 करोड़ 56 लाख 51 हजार रुपये, एससी वर्ग के किसानों के बीच 68 लाख 72 हजार रुपये और एसटी वर्ग के किसानों के बीच 4 लाख 30 हजार रुपये डीजल अनुदान के रूप में बांटने का निर्देश दिया गया है.
इधर, जिला प्रशासन ने सरकार से स्वीकृत राशि को प्रखंडवार आवंटित कर दिया है. डीजल अनुदान राशि सभी प्रखंडों के बीडीओ को दी गयी है. पंचायतों में तैनात किसान सलाहकार और पंचायत सचिव के पास किसान आवेदन जमा करेंगे. प्रतिनियुक्त कर्मी आवेदनों का सत्यापन करेंगे और इसके बाद बीडीओ आवेदन से संबंधित किसान के खाते में राशि भेजेंगे. सरकार ने निर्देश दिया है कि किसी भी स्थिति में एससी और एसटी के लिए प्राप्त आवंटन का व्यय सामान्य जाति और एक-दूसरे में नहीं किया जायेगा. अनुदान का लाभ सभी किसानों को मिलेगा. नगर क्षेत्र के किसान भी इसका लाभ पा सकेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




