यूपी से लायी जा रही शराब की खेप कार समेत जब्त

Published at :30 Jun 2017 6:11 AM (IST)
विज्ञापन
यूपी से लायी जा रही शराब की खेप कार समेत जब्त

सासामुसा : यूपी से शराब की खेप लेकर आ रही लग्जरी कार को विशंभरपुर पुलिस ने जब्त किया है. कार से 1125 बोतल देशी शराब जब्त की गयी, जबकि पुलिस को चकमा देकर चालक भागने में सफल रहा है. वहीं, दो अन्य स्थानों से पुलिस ने शराब के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया है. […]

विज्ञापन

सासामुसा : यूपी से शराब की खेप लेकर आ रही लग्जरी कार को विशंभरपुर पुलिस ने जब्त किया है. कार से 1125 बोतल देशी शराब जब्त की गयी, जबकि पुलिस को चकमा देकर चालक भागने में सफल रहा है. वहीं, दो अन्य स्थानों से पुलिस ने शराब के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया है. पुलिस सूत्रों ने बताया कि विशंभरपुर के थानाध्यक्ष विकास कुमार सब इंस्पेक्टर ललन प्रसाद निराला आदि मुखबिरों से मिली सूचना पर बलिवन सागर के जिन बाबा के पास वाहन जांच करने लगे,

तभी हुंडई ब्लैक कलर की कार को खड़ा कर चालक धीरे से फरार हो गया. पुलिस ने कार को जब्त किया है. वहीं, रमजीता नहर पर जांच के दौरान 20 बोतल विदेशी शराब के साथ जादोपुर के प्रवीण कुमार तथा कुचायकोट के बूढ़ी दलेया के रहनेवाले ओम प्रकाश को गिरफ्तार किया गया, जबकि भोजछापर में एएसआ विनोद साह तथा रामाश्रय सिंह की टीम ने कुचायकोट थाना क्षेत्र के रामपुर दउदा गांव के अमित शर्मा तथा ईश मोहम्मद अंसारी को 87 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन