लोगों पर भारी पड़ रही बिजली की कटौती

Published at :29 Jun 2017 4:24 AM (IST)
विज्ञापन
लोगों पर भारी पड़ रही बिजली की कटौती

गोपालगंज : जिले में बिजली की अघोषित कटौती घी में आग का काम कर रही है. बिजली आपूर्ति में विगत चार दिनों से पांच से 6 घंटे की कमी आयी है. ऐसे में पूरा जन जीवन बेहाल है. ऊमस भरी गरमी के कारण दोपहर होते ही सड़कों पर जहां विरानगी छा रही है, वहीं आदमी […]

विज्ञापन

गोपालगंज : जिले में बिजली की अघोषित कटौती घी में आग का काम कर रही है. बिजली आपूर्ति में विगत चार दिनों से पांच से 6 घंटे की कमी आयी है. ऐसे में पूरा जन जीवन बेहाल है. ऊमस भरी गरमी के कारण दोपहर होते ही सड़कों पर जहां विरानगी छा रही है, वहीं आदमी तो क्या पशु भी पेड़ों की छांव तलाश रहे हैं. जिले में 85 मेगावाट बिजली की जरूरत है. पूर्व में 50 मेगावाट की विद्युत आपूर्ति होती थी. वर्तमान में यह 40 से 42 मेगावाट पर सिमट कर रह गयी है.

किस क्षेत्र में बिजली कब कटेगी यह कहना मुश्किल है. मंगलवार की पूरी रात लोग बिजली की कटौती से ब्याकुल रहे. दिन में भी बिजली की कटौती लोगों पर भारी पड़ने लगी है.

29 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा न्यूनतम तापमान
विगत चार दिनों से गरमी और ऊमस के बाद तापमान में लगातार वृद्धि जारी है. बुधवार को न्यूनतम तापमान जहां 29.2 डिग्री रहा, वहीं अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया. तापमान में बढ़ोतरी के कारण सुबह की ताजगी और शाम का सुकून भी गायब है.
बेकार पड़े पंखे, नहीं भर रहीं टंकियां
गरमी से बचने के लिए पंखे-कूलर तो लोगों ने लगा लिये हैं, लेकिन विद्युत आपूर्ति न होने से ये बेकार पड़े हैं. रात छत और सड़कों पर हाथ के बने पंखे के सहारे कट रही है. कार्यालय से लेकर घर तक हर व्यक्ति पसीने से तर-बतर हैं. वहीं पानी टंकियां लोगों को पानी पहुंचाने के बजाय खुद प्यासी रह रही हैं. शहर के जादोपुर फीडर में जहां चार से पांच घंटे बिजली रह रही है, वहीं शहर के फीडर टू की सप्लाइ भी पांच से सात घंटे तक सिमट कर रह गयी है.
औसत विद्युत आपूर्ति
बुधवार 12.5 घंटाे
मंगलवार – 12 घंटे
सोमवार – 13 घंटे
रविवार – 11 घंटे
कुल उपभोक्ता – 2.78 लाख
क्या कहता है विभाग
बिजली की कटौती नहीं हो रही है. तकनीकी खराबी के कारण आपूर्ति में कमी आ रही है. लेकिन, खराबी को तत्काल ठीक करा लिया जाता है.
सौरभ कुमार कार्य. अभियंता, विद्युत विभाग,
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन