नेपाली युवक-युवतियों को प्रशिक्षण देने वाला गिरफ्तार

Published at :28 Jun 2017 8:19 AM (IST)
विज्ञापन
नेपाली युवक-युवतियों को प्रशिक्षण देने वाला गिरफ्तार

भोरे : सीमावर्ती यूपी के देवरिया में 25 सौ नेपाली युवक-युवतियों को प्रशिक्षण दे रहे प्रशिक्षण केंद्र पर कार्रवाई करते हुए उसे बंद कराते हुए संचालक को गिरफ्तार कर लिया गया है. गिरफ्तार संचालक से पुलिस पूछताछ कर रही है. वहीं देवरिया एसपी की इस त्वरित कार्रवाई को लेकर क्षेत्र में चर्चा जोरों पर है. […]

विज्ञापन
भोरे : सीमावर्ती यूपी के देवरिया में 25 सौ नेपाली युवक-युवतियों को प्रशिक्षण दे रहे प्रशिक्षण केंद्र पर कार्रवाई करते हुए उसे बंद कराते हुए संचालक को गिरफ्तार कर लिया गया है. गिरफ्तार संचालक से पुलिस पूछताछ कर रही है. वहीं देवरिया एसपी की इस त्वरित कार्रवाई को लेकर क्षेत्र में चर्चा जोरों पर है. वहीं प्रशिक्षण में शामिल नेपाली युवक-युवतियों से भी पूछताछ की गयी है. बताया जा रहा है यह प्रशिक्षण पिछले 15 दिनों से चल रहा था.
बता दें कि यूपी के देवरिया जिले के खरजरवा गांव में एक अर्धनिर्मित तीन मंजिले मकान में ढाई हजार नेपाली युवक-युवतियों प्रशिक्षित किया जा रहा था. इस केंद्र में किसी भी भारतीय को प्रवेश करने की इजाजत नहीं थी. एसपी राजीव मल्होत्रा ने सिटी सीओ डॉ अजय कुमार सिंह को मामले की जांच का जिम्मा सौंपा. जांच के दौरान यह बात सामने आयी कि वहां पिछले 15 दिनों से नेपाली युवक और युवतियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा था. केंद्र का रजिस्ट्रेशन न होने के चलते उसे बंद कर दिया गया.
केंद्र संचालक आलोक को पुलिस ने हिरासत में लिया है. प्रशिक्षण ले रहे युवक-युवतियों के अनुसार उन्हे मार्केटिंग का प्रशिक्षण दिया जा रहा था. देवरिया के एसपी ने बताया कि गिरफ्तार किये गये व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है. पूछताछ के बाद ही पूरा मामला सामने आ पायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन