गंडक से 16 घंटे बाद मिला लापता किशोर का शव

गोपालगंज : जादोपुर थाना क्षेत्र के विशुनपुर स्थित महासेतु के समीप गंडक नदी में नहाने गये लापता किशोर की शव 16 घंटे बाद बरामद हो गया. शव मिलने के साथ ही परिजनों में कोहराम मच गया. उसकी मां की हालत रो-रोकर बिगड़ गयी. परिजनों के रोने से गांव के लोग दहल उठे. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया […]
गोपालगंज : जादोपुर थाना क्षेत्र के विशुनपुर स्थित महासेतु के समीप गंडक नदी में नहाने गये लापता किशोर की शव 16 घंटे बाद बरामद हो गया. शव मिलने के साथ ही परिजनों में कोहराम मच गया. उसकी मां की हालत रो-रोकर बिगड़ गयी. परिजनों के रोने से गांव के लोग दहल उठे. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि विशुनपुर के अवध नगर के हिरा प्रसाद चौरसिया के 16 वर्षिय पुत्र विनय कुमार गांव के लोगों के साथ शुक्रवार को पड़ोसी राजधारी सिंह की अंतिम संस्कार के लिये गंडक नदी के किनारे बिशुनपुर पुल के पास गये थे.
जहां दाह संस्कार के बाद नहाने के क्रम में विनय लापता हो गया. उसके लापता होने की सूचना मिलते ही पूरे इलाके के लोग विनय की तलाश में गंडक नदी के किनारे पहुंच गये. तीन किलो मीटर तक स्थानीय नाविकों ने उसकी तालाश की. देर रात तक शव नहीं मिलने पर लोग मायुस हो गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




