करेंट से युवती की मौत उग्र लोगों ने किया बवाल

Published at :23 Jun 2017 3:52 AM (IST)
विज्ञापन
करेंट से युवती की मौत उग्र लोगों ने किया बवाल

गोपालगंज : नगर थाना के कररिया में घास काटने गयी युवती की मौत बिजली की चपेट में आने से हो गयी. युवती की मौत से ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा. बिजली कंपनी के दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीण जादोपुर- गोपालगंज मुख्य पथ को जाम कर हंगामा किया. स्थिति विस्फोटक होने लगी. […]

विज्ञापन

गोपालगंज : नगर थाना के कररिया में घास काटने गयी युवती की मौत बिजली की चपेट में आने से हो गयी. युवती की मौत से ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा. बिजली कंपनी के दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीण जादोपुर- गोपालगंज मुख्य पथ को जाम कर हंगामा किया. स्थिति विस्फोटक होने लगी.

आनन फानन में अनुमंडल पदाधिकारी शैलेश कुमार दास, बीडीओ किरण कुमारी, नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. घंटों ग्रामीणों को समझाने के बाद जाम को हटाया जा सका. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि नगर थाने के कररिया गांव के स्व बाबूलाल राम की 18 वर्षीया बेटी रेणु कुमारी गुरुवार की शाम पशुओं के लिए घास लेने खेत की तरफ गयी थी. पहले से लटक रऐ बिजली के तार के समीप जैसे पहुंची,11 हजार वोल्ट के करेंट ने उसे खींच लिया. मौके पर ही उसकी मौत हो गयी.

मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में चीत्कार मच गयी. ग्रामीण स्थिति को देख भड़क उठे और हंगामा करने लगे. इससे पहले ग्रामीणों ने बिजली कंपनी के अधिकारियों को कई बार यहां तार खतरनाक होने की शिकायत कर चुके थे, फिर भी तार ठीक नहीं किया गया. जिसके कारण युवती की जान गयी.

ग्रामीण दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग पर अड़े थे. ग्रामीणों की मांग को गंभीरता पूर्वक लेकर कार्रवाई का भरोसा दिलाते हुए अनुमंडल पदाधिकारी जाम हटाने में सफल हुए.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन