युवक को बिजली के खंभे में बांध कर पीटा, दो गिरफ्तार

गोपालगंज : नगर थाना क्षेत्र के काकड़कुंड गांव में भूमि विवाद को लेकर बाजार से लौट रहे युवक की बेरहमी से पिटाई की गयी. पिटाई करने के बाद घायल युवक को बिजली के खंभे में बांध कर छोड़ दिया गया. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने पीड़ित युवक को मुक्त कराया और सदर अस्पताल […]
गोपालगंज : नगर थाना क्षेत्र के काकड़कुंड गांव में भूमि विवाद को लेकर बाजार से लौट रहे युवक की बेरहमी से पिटाई की गयी. पिटाई करने के बाद घायल युवक को बिजली के खंभे में बांध कर छोड़ दिया गया. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने पीड़ित युवक को मुक्त कराया और सदर अस्पताल में इलाज के लिए भरती कराया.
पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया है. काकड़कुंड गांव के निवासी बलिस्टर सिंह के पुत्र राहुल कुमार ने बताया कि डोमाहाता बाजार से घर लौट रहा था. पड़ोसियों ने पूर्व से चल रहे भूमि विवाद को लेकर रास्ते में ही मारपीट कर घायल कर दिया. घायल करने के बाद बिजली के खंभे में बांध कर बेरहमी से पिटाई की. इधर, घायल युवक को अस्पताल में भरती कराया गया, जहां देर रात दो आरोपितों ने इमरजेंसी वार्ड में घुस कर धमकी दी. पुलिस से शिकायत करने पर अंजाम भुगतने की बात कही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




