600 बच्चों के बीच बांटी गयी पठन-पाठन सामग्री

Published at :23 Jun 2017 3:51 AM (IST)
विज्ञापन
600 बच्चों के बीच बांटी गयी पठन-पाठन सामग्री

महम्मदपुर : गुरुवार को सिधवलिया प्रखंड के गोविंद दास हाइ स्कूल के प्रांगण में पूर्व विधायक मंजीत कुमार सिंह द्वारा विद्यालय जाने से वंचित बच्चों के बीच पठन-पाठन सामग्री का वितरण किया गया. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सात नि›श्चय योजना के साथ हमारा अगला लक्ष्य शिक्षा है. हमारे कार्यकर्ता स्कूल जाने से वंचित बच्चों को […]

विज्ञापन

महम्मदपुर : गुरुवार को सिधवलिया प्रखंड के गोविंद दास हाइ स्कूल के प्रांगण में पूर्व विधायक मंजीत कुमार सिंह द्वारा विद्यालय जाने से वंचित बच्चों के बीच पठन-पाठन सामग्री का वितरण किया गया. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सात नि›श्चय योजना के साथ हमारा अगला लक्ष्य शिक्षा है. हमारे कार्यकर्ता स्कूल जाने से वंचित बच्चों को स्कूल भेजने में मदद करेंगे. उन्हें जरूरत के अनुसार सुविधाएं उपलब्ध करायी जायेंगी, क्योंकि बिना शिक्षा के विकास संभव नहीं है.

इस अवसर पर कुशहर, टेंगराहीं, महम्मदपुर, माधोपुर आदि क्षेत्र के बच्चे शामिल हुए. वंचित बच्चों की सूची मंजीत सिंह के निर्देश पर जदयू कार्यकर्ताआें द्वारा तैयार की गयी थी. इस अवसर पर 600 बच्चों के बीच कॉपी, कलम एवं अन्य सामग्री दी गयी. खर्च का भार आशिक इंटरप्राइजेज और खान कंस्ट्रक्शन द्वारा उठाया गया. इस अवसर पर मुन्ना खां, टुनटुन सिंह, आशिक हुसैन सहित अन्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन