केसीसी में बैंकों के खराब प्रदर्शन पर डीएम नाराज

Published at :14 Jun 2017 3:22 AM (IST)
विज्ञापन
केसीसी में बैंकों के खराब प्रदर्शन पर डीएम नाराज

समीक्षा. लोक शिकायत में बढ़ रहे बैंकों से संबंधित मामले आइसीआइसीआइ व बंधन बैंक ने एक भी आवेदन का नहीं किया निष्पादन गोपालगंज : बैंक के कार्यों की त्रैमासिक समीक्षा डीएम राहुल कुमार ने की. समाहरणालय के सभा कक्ष में आयोजित बैठक में जिला परामर्शदात्री समिति के सदस्यों ने बैंक ऋण जमा अनुपात की समीक्षा […]

विज्ञापन

समीक्षा. लोक शिकायत में बढ़ रहे बैंकों से संबंधित मामले

आइसीआइसीआइ व बंधन बैंक ने एक भी आवेदन का नहीं किया निष्पादन
गोपालगंज : बैंक के कार्यों की त्रैमासिक समीक्षा डीएम राहुल कुमार ने की. समाहरणालय के सभा कक्ष में आयोजित बैठक में जिला परामर्शदात्री समिति के सदस्यों ने बैंक ऋण जमा अनुपात की समीक्षा की. इस दौरान वर्ष 2016-17 की उपलब्धियों का अवलोकन किया गया, जबकि प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, जीविका द्वारा स्वयं सहायता समूहों एवं उनके क्रेडिट लिमिटेज की अद्यतन स्थिति पर चर्चा हुई.
स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के अंतर्गत बैंकों को प्रेषित आवेदनों के निष्पादन का जायजा भी डीएम के द्वारा लिया गया. समीक्षा के क्रम में यह पाया गया कि किसान क्रेडिट कार्ड योजना के तहत स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ इंडिया, केनारा बैंक, इलाहाबाद बैंक एवं यूको बैंक का प्रदर्शन काफी खराब रहा. डीएम ने नाराजगी भी जतायी. डीएम ने सभी बैंकों को वित्तीय वर्ष 2017-–18 में केसीसी के संदर्भ में लक्ष्य के अनुरूप उपलब्धि के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया.
प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत आइसीआइसीआइ बैंक एवं बंधन बैंक द्वारा एक भी आवेदन का निष्पादन नहीं किये जाने पर खेद प्रकट किया गया, जबकि स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना की समीक्षा के दौरान डीएम ने कहा कि यह योजना सरकार की अति महत्वपूर्ण से एक है. इसका उद्देश्य छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना है. उन्होंने इस योजना के तहत सभी बैंकों को भेजे गये आवेदनों को शीघ्र निष्पादित किये जाने का निर्देश दिया.
उन्होंने कहा कि स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के तहत आवेदनों का निष्पादन बैंकों को 15 दिनों के भीतर किया जाना है. वहीं समीक्षा के दौरान ग्रामीण स्व नियोजन एवं प्रशिक्षण संस्थान के कार्यों की समीक्षा की गयी. इस संस्थान के द्वारा जिले के निवासी वैसे आवेदक जिनकी न्यूनतम शिक्षा आठवीं पास एवं उम्र 18 से 45 वर्ष के बीच हो, तो उन्हें नि:शुल्क प्रशिक्षण देते हुए स्वरोजगार के लिये तैयार किया जायेगा. इस मौके पर उप विकास आयुक्त दयानंद मिश्र, एलडीएम, आरसेटी के अधिकारी सहित सभी बैंकों के प्रतिनिधि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन