गोपालगंज के दो अपराधी सीवान में हथियार के साथ गिरफ्तार

Published at :13 Jun 2017 1:23 AM (IST)
विज्ञापन
गोपालगंज के दो अपराधी सीवान में हथियार के साथ गिरफ्तार

गोपालगंज : सीवान जिले के जीरादेई थाना क्षेत्र के बरहुलिया एक तिलक समारोह में शामिल होने जा रहे गोपालगंज के दो शातिर अपराधी जीरादेई थाने की पुलिस के हत्थे चढ़ गये़ उनके पास से तीन हथियार व स्काॅर्पियो जब्त किये गये हैं. इधर अंधेरे का लाभ उठा कर दो अपराधी भागने में सफल रहे, जिनकी […]

विज्ञापन

गोपालगंज : सीवान जिले के जीरादेई थाना क्षेत्र के बरहुलिया एक तिलक समारोह में शामिल होने जा रहे गोपालगंज के दो शातिर अपराधी जीरादेई थाने की पुलिस के हत्थे चढ़ गये़ उनके पास से तीन हथियार व स्काॅर्पियो जब्त किये गये हैं. इधर अंधेरे का लाभ उठा कर दो अपराधी भागने में सफल रहे, जिनकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है.

पुलिस के अनुसार जब्त तीनों हथियार लाइसेंसी हैं, जो अन्य लोग लेकर चल रहे थे. मालूम हो कि गोपालगंज के हथुआ थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव निवासी केशव राय और वीरेंद्र सिंह अपने दो साथियों के साथ सीवान के जीरादेई थाना क्षेत्र के बरहुलिया गांव एक तिलक समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे. अभी वह जीरादेई मोड़ के समीप पहुंचे ही थे कि इसी दौरान जीरादेई थाने की पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि हथियार के संग अपराधी जा रहे हैं.

इस सूचना के बाद जीरादेई के थानाध्यक्ष सुनील कुमार वाहनों की जांच करने लगे. जांच के दौरान एक स्कॉर्पियो मोड़ पर आकर रुकी. वाहन में सवार दो लोग अंधेरे का लाभ उठा कर भागने में सफल रहे. इधर पुलिस ने वाहन में सवार केशव राय व वीरेंद्र सिंह को पुलिस ने दबोच लिया.

उनके पास से पुलिस ने दो लोडेड राइफल, एक दोनाली बंदूक व 20 कारतूस बरामद किये. पुलिस ने जब लाइसेंस की मांग की, तो दोनों अपराधियों ने दूसरे के नाम लाइसेंस होने की बात कही. इसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन