बेटे को बचाने गयी मां को अर्धनग्न कर पीटा

Published at :11 Jun 2017 11:58 PM (IST)
विज्ञापन
बेटे को बचाने गयी मां को अर्धनग्न कर पीटा

कुचायकोट : नेचुआ पांडेय टोला गांव में आपसी विवाद को लेकर कुछ लोग सैफ आलम के साथ मारपीट कर रहे थे. पुत्र को बचाने के लिए गयी मां को अर्धनग्न कर बेरहमी से मारपीट कर घायल कर दिया गया. वहीं, तीन अन्य लोग भी गंभीर रूप से घायल हो गये. आसपास के लोगों की मदद […]

विज्ञापन

कुचायकोट : नेचुआ पांडेय टोला गांव में आपसी विवाद को लेकर कुछ लोग सैफ आलम के साथ मारपीट कर रहे थे. पुत्र को बचाने के लिए गयी मां को अर्धनग्न कर बेरहमी से मारपीट कर घायल कर दिया गया. वहीं, तीन अन्य लोग भी गंभीर रूप से घायल हो गये. आसपास के लोगों की मदद से घायल सैफ आलम, इल्ताफ राजा, और इमाम हुसैन को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भीती कराया गया. इस मामले को लेकर पीड़ित के बयान पर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी. दर्ज प्राथमिकी में मैनुद्दीन अंसारी सहित तीन लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन