Gopalganj News: तालाब में मिला 16 साल के किशोर का शव, 36 घंटे से था लापता

Updated:
विज्ञापन
Gopalganj news

Gopalganj News: तालाब से एक 16 साल के किशोर का शव बरामद किया गया है. किशोर 36 घंटे से लापता था. थाने में उसके गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज की गई थी. परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं.

विज्ञापन

Gopalganj News: गोपालगंज के मीरगंज थानाक्षेत्र के जिगना ढाला के पास स्थित पोखरे से एक 16 वर्षीय किशोर का शव पुलिस ने बरामद किया है. शव को बरामद करने के बाद पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है. मृतक की पहचान सीवान के मुफस्सिल थानाक्षेत्र के पचौवरा गांव के रहने वाले छोटेलाल पंडित के 16 साल के बेटे रजनीश कुमार के रूप में की गई है. मृतक के परिजनों ने किशोर की हत्या की आशंका जताई है. वहीं, मृतक के गर्दन पर जख्म के निशान भी है. घटना को लेकर बताया जा रहा है कि मीरगंज थाना क्षेत्र के जिगना कमला प्रसाद के टोला स्थित एक तालाब में मंगलवार को एक 16 वर्षीय किशोर का शव ग्रामीणों ने देखा. इसकी सूचना पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है.

गले पर हथियार से चोट का निशान

बताया जा रहा है कि सीवान के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पचौवरा गांव का 16 वर्षीय रजनीश कुमार अपने मामा के घर रहकर पढ़ाई करता था. वह दसवीं का छात्र था. रविवार की रात वह अचानक लापता हो गया. परिजन ने काफी खोजबीन के बाद मीरगंज पुलिस को मामले की सूचना दी और अपहरण की आशंका जताई. परिजन अभी उसकी तलाश ही कर रहे थे कि इस बीच मंगलवार को तालाब में उसका शव बरामद हुआ. उसके गले पर हथियार से चोट का निशान था. जिसे देखकर परिजनों ने किशोर को अगवा कर हत्या करने की आशंका जताई है. 

यह भी पढ़ें: Muzaffarpur News: बिना बीमारी के ही चीर दिया पेट, ऑपरेशन के बाद बोला डॉक्टर- Sorry…

पुलिस का बयान

मामले को लेकर हथुआ एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता ने बताया कि परिजन ने रजनीश कुमार के गायब होने का आवेदन दिया था. इसको लेकर प्राथमिकी दर्ज की गई थी. पुलिस मामले की जांच कर रही थी. इसी बीच मंगलवार को सूचना मिली कि तालाब से 16 वर्षीय किशोर का शव मिला है. पुलिस ने जब शव को तालाब से बाहर निकाला तो उसकी पहचान गायब रजनीश के रूप में हुई.

विज्ञापन
अनिकेत कुमार

लेखक के बारे में

By अनिकेत कुमार

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन