पहली बार मायके लौटी प्रेमिका ने प्रेमी संग दे दी जान,पटरी पर बरामद हुआ दोनों का शव

Updated:
विज्ञापन

नबीनगर के एनटीपीसी खैरा थाना क्षेत्र के सलैया रेलवे क्रॉसिंग के पास रेलवे ट्रैक पर प्रेमी युगल के शव बरामद हुए है. दोनों शवों की पहचान कर ली गयी है.

विज्ञापन

औरंगाबाद. नबीनगर के एनटीपीसी खैरा थाना क्षेत्र के सलैया रेलवे क्रॉसिंग के पास रेलवे ट्रैक पर प्रेमी युगल के शव बरामद हुए है. दोनों शवों की पहचान कर ली गयी है. युवक की पहचान बड़ेम ओपी क्षेत्र के रहने वाले सुरेश यादव के 19 वर्षीय पुत्र विवेक कुमार उर्फ राजू के रूप में हुई है जबकि युवती भी इसी थाना क्षेत्र की रहनेवाली है.

आपके शहर में

विज्ञापन

हालांकि प्रेमी युगल की मौत को लेकर परिजन अभी कुछ बताने से परहेज कर रहे हैं, लेकिन गांव में इस बात को लेकर चर्चा रही है कि दोनों एक दूसरे को चाहते थे. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

जानकारी के अनुसार राजू गांव में ही कोचिंग चलाकर बच्चों को पढ़ाता था. राजू और उक्त लड़की के बीच प्यार पनपा और दोनों ने एक दूसरे के साथ जीने और मरने की कसमें खाई. इसी बीच जून में प्रेमिका की शादी हो गई.

शादी के बाद प्रेमिका ससुराल चली गयी. हाल में ही वो पहली बार ससुराल से मायके आयी हुई थी. इसके बाद शनिवार को रेलवे ट्रैक से शव बरामद हुआ है. अब इस मामले को पुलिस प्रेम प्रसंग से जोड़कर देख रही है.

यह आत्महत्या है या ऑनर किलिंग, दोनों ही बिंदुओं पर इसकी जांच की जांच की जा रही है. बताया जाता है कि दोनों ही अलग-अलग जाति के थे. उनका प्रेम किसी भी सूरत में परिवार के लोगों को पसंद नहीं था.

इधर, इस मामले में एसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए लाया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद यह सामने आएगा कि दोनों ने आत्महत्या की या इनकी हत्या कर आत्महत्या का स्वरूप देने की कोशिश की गई है.

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन