फाइनेंस कंपनी में समूह का पैसा जमा करने आया झारखंड का युवक गायब

Updated at : 14 Jun 2024 10:23 PM (IST)
विज्ञापन
फाइनेंस कंपनी में समूह का पैसा जमा करने आया झारखंड का युवक गायब

जब देर रात तक घर नहीं पहुंचे तो खोजबीन शुरू की गयी

विज्ञापन

शेरघाटी. माइको फाइनेंस कंपनी स्वतंत्र बैंक शाखा शेरघाटी में आये झारखंड के हंटरगंज थाना क्षेत्र के मायापुर गांव के देवकी दास के गायब हो जाने की शिकायत उसकी पत्नी ने शुक्रवार को दर्ज करायी. पत्नी रीना देवी ने कहा है कि गत दो जून को समूह के पैसे 25 हजार रुपये स्वतंत्र बैंक में जमा करने के लिए देवकी दास घर से निकले थे. लेकिन, 700 रुपये कम रहने के कारण शाखा प्रबंधक पैसा जमा नहीं लिये. शाखा प्रबंधक के अनुसार पैसा लाने के लिए वहां से घर के लिए निकले थे. लेकिन, घर नहीं पहुंचे. जब देर रात तक घर नहीं पहुंचे तो खोजबीन शुरू की गयी. कई दिनों तक हित रिश्तेदार आदि स्थानों पर खोजबीन किया गया. लेकिन, कुछ पता नहीं चल सका. अंत में थक कर पीड़िता ने मामले को लेकर मुकदमा दर्ज किया है. इधर, प्रभारी थानाध्यक्ष भूलन सिंह यादव ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन