दो बाइकों की टक्कर में युवक की मौत
Updated at : 04 Nov 2024 11:00 PM (IST)
विज्ञापन

गया न्यूज : हादसे में जख्मी दूसरे युवक की हालत नाजुक, एक ही बाइक पर सवार थे चार युवक
विज्ञापन
गया न्यूज : हादसे में जख्मी दूसरे युवक की हालत नाजुक, एक ही बाइक पर सवार थे चार युवक
गुरुआ.
गुरुआ थाना क्षेत्र के भूरहा पुल के समीप दो बाइकों की सीधा टक्कर में एक युवक की घटनास्थल पर मौत हो गयी, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से जख्मी है. उसकी हालत नाजुक बतायी जा रही है. मरने वाले युवक की पहचान रघुनाथखाप पंचायत के नेमा बिगहा गांव के मजदूर कमरेज मांझी के 20 वर्षीय बेटे सचिन मांझी के रूप में हुई है. इस घटना में अमृत पासवान, संदीप मांझी, गोविंद कुमार व ज्योति कुमार गंभीर रूप से घायल हैं. उसका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया जा रहा है. ग्रामीणों ने बताया कि एक बाइक पर सवार होकर चार युवक दुब्बा गांव से लौट रहे थे. इसी दौरान दूसरी बाइक से टक्कर हो गयी. दो बाइकों की जोरदार टक्कर होने से एक युवक की मौत हो गयी. इस घटना की जानकारी पाकर स्थानीय पुलिस ने पहुंचकर शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल गया भेज दिया. इस संबंध में थानाध्यक्ष सरफराज इमाम ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. इधर, घायलों में मृतक के सहोदर भाई संदीप मांझी की भी हालत नाजुक बतायी जा रही है. उसके शरीर व चेहरे पर गहरी चोटें हैं. इधर, घटना की खबर मिलते ही मृतक के परिजन शव के पास चीत्कार मारकर रोने लगे. देखते ही देखते गांव के लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




