गया जी पहुंचे पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता, गणिनाथ मंदिर के सुंदरीकरण का दिया आश्वासन

Updated:
विज्ञापन

फोटो- स्वागत कार्यक्रम में शामिल लोग | Prabhat Khabar Network

Gaya Ji News : बिहार के पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता का गया जी में भव्य स्वागत हुआ. समाज को मुख्यधारा से जोड़ने की अपील के साथ गणिनाथ मंदिर को पर्यटन स्थल घोषित करने और सुंदरीकरण का आश्वासन दिया गया.

विज्ञापन

Gaya Ji News : बिहार के पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता के गया जी आगमन पर एक होटल में अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा जिला शाखा, युवा समिति, नगर समिति, सभी प्रखंड समिति एवं महिला मंच की ओर से अभिनंदन सह स्वागत समारोह का आयोजन किया गया. सभा की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष संतोष कुमार व मंच का संचालन नगर समिति के मुख्य सलाहकार शिवकुमार ने किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

समाज को मुख्यधारा से जोड़ने की अपील

पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता के राज्य में पर्यटन विकास के लिए किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की गई. राष्ट्रीय महामंत्री नरेंद्र कुमार गुप्ता ने बिहार में हलवाई समाज के राजनीतिक, शैक्षणिक एवं सामाजिक पिछड़ेपन की जानकारी देते हुए समाज को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने की अपील की.

गणिनाथ मंदिर को पर्यटन स्थल बनाने की मांग

दिलीप कुमार गुप्ता ने पर्यटन मंत्री के माध्यम से मांग की कि चित्रगुप्त पूजा की तरह महात्मा गणिनाथ जयंती सह सम्मेलन पर राज्य सरकार द्वारा घोषित अवकाश किया जाए एवं गणिनाथ मंदिर को पर्यटन स्थल घोषित किया जाए. मंत्री ने महात्मा गणिनाथ मंदिर परिसर का सुंदरीकरण करने का आश्वासन दिया. मंत्री ने कहा कि विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेले के मौके पर देश-विदेश से आने वाले तीर्थयात्रियों को अधिक से अधिक सुविधा प्रदान की जा सके, इसके लिए पर्यटन विभाग हर संभव कोशिश कर रहा है.

मुख्यमंत्री के अभिनंदन समारोह का आह्वान

इसके साथ ही उन्होंने 26 जुलाई को श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल, पटना में मुख्यमंत्री के अभिनंदन समारोह में अधिक से अधिक संख्या में समाज के लोगों को आने का आह्वान किया. उपस्थित लोगों ने पर्यटन मंत्री को बुके, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न भेंट कर उनका स्वागत किया. इस कार्यक्रम में मध्यदेशीय वैश्य सभा के कई लोग शामिल थे.

Also Read : गया जी : एसएमएसजी कॉलेज में अवैध वसूली का आरोप, एबीवीपी ने की कार्रवाई की मांग



विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन