अब गया जी में ही होगी हृदय रोग की बेहतर जांच, जल्द शुरू होगी एंजियोग्राफी और पेसमेकर की सुविधा

Updated:
विज्ञापन

हृदय रोग के ओपीडी में मरीज को देखते डॉक्टर | Prabhat Khabar Network

Gaya Ji News : गया जी में हृदय रोगियों को अब बेहतर स्थानीय इलाज की सुविधा मिलेगी. मगध मेडिकल की सुपर स्पेशियलिटी यूनिट में पेसमेकर और एंजियोग्राफी जैसी आधुनिक जांचें जल्द शुरू होंगी. इससे मरीजों को लाखों के खर्च से राहत मिलेगी.

विज्ञापन

Gaya Ji News : गया जी में हृदय रोगियों को स्थानीय स्तर पर इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में बेहतर काम विभाग के निर्देश पर मगध मेडिकल के सुपर स्पेशियलिटी यूनिट में किया जा रहा है. फिलहाल यहां हर दिन 30-40 मरीजों को ओपीडी में इलाज की सुविधा दी जा रही है. इसके साथ ही अन्य तरह की सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए आगे की भी तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

जल्द मिलेंगी पेसमेकर व एंजियोग्राफी सुविधाएं

अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार, कैथ लैब लगाने के लिए प्रक्रिया को पूरी की जा रही है. कैथ लैब का फाउंडेशन बनाने का काम समाप्त हो गया है. कैथ लैब लगने के बाद हृदय रोग के मरीजों को पेसमेकर व एंजियोग्राफी जैसी सुविधा मिलने लगेगी.

मरीजों को मिलेगी लाखों के खर्च से राहत

फिलहाल इस सुविधा को लेने में मरीजों को लाखों रुपये प्राइवेट में देना पड़ता है. डॉक्टरों ने बताया कि कैथ लैब लगने के बाद हृदय रोग के मरीजों को यहां पर बेहतर सुविधा उपलब्ध होने लगेगी. यहां फिलहाल ओपीडी ही इस विभाग का चलाया जा रहा है. कैथ लैब लगने के बाद मरीज को पेसमेकर व एंजियोग्राफी की सुविधा मिलने लगेगी.

आधुनिक जांच की सुविधा

अब तक यहां हृदय रोग के मरीजों को ईसीजी, सामान्य इको के अलावा ट्रांसएसोफेजियल इको की सुविधा भी मरीजों को मिल रही है. हृदय रोग विभाग के हेड डॉ अमन कुमार ने बताया कि सुपर स्पेशियलिटी यूनिट खोलने का मुख्य उद्देश्य है कि स्थानीय स्तर पर ही बड़े अस्पतालों की सुविधा लोगों को बेहतर ढंग से उपलब्ध कराई जाए.

मुफ्त जांच से हो रही पैसों की बचत

इलाज के लिए किसी को भाग-दौड़ या फिर जांच के लिए चक्कर नहीं लगाना पड़े. उन्होंने बताया कि ओपीडी में हर दिन मरीजों की संख्या बढ़ रही है. यहां पर उनके अलावा अन्य स्पेशलिस्ट डॉक्टर लोगों को सेवा दे रहे हैं. यहां पर जांच की सुविधा जरूरतमंदों को मुफ्त में मिलने से पैसों की बचत हो रही है. आने वाले दिनों में कैथ लैब लगाने का काम पूरा होने के बाद मरीजों को भर्ती भी किया जाएगा. इस व्यवस्था के पूरी तरह सुचारू होने से मगध प्रमंडल के हृदय रोगियों को बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा.

Also Read : गया जी : 28 वर्षीय युवक दोस्तों संग नेपाल घूमने गया, पोखरा के प्रसिद्ध फेवा झील में तैरने के दौरान डूबकर मौत



विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन