गया जी : पंखे का स्विच ऑन करते ही करंट की चपेट में आया 8 साल का आर्यन, हुई मौत, गांव में पसरा मातम

Updated:
विज्ञापन

इकलौते बेटे का शव कंधे पर लेकर जाते पिता | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Gaya Ji News : फतेहपुर के खुटकट गांव में स्कूल से घर लौटे आठ वर्षीय बच्चे की पंखे का स्विच दबाते समय करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई. परिवार में मातम का माहौल है.

विज्ञापन

Gaya Ji News : गया जी के फतेहपुर प्रखंड के खुटकट गांव में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया. पंखे का स्विच ऑन करने के दौरान करंट लगने से आठ वर्षीय आर्यन की मौत हो गई. हादसे के बाद परिजन उसे तत्काल फतेहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. आर्यन अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था. उसकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, जबकि पूरे गांव में शोक का माहौल है.

विज्ञापन

स्विच दबाते ही लगा तेज झटका

जानकारी के मुताबिक, खुटकट गांव निवासी राजेश कुमार का बेटा आर्यन शनिवार को स्कूल से घर लौटा था. घर पहुंचने के बाद वह अपने कमरे में गया और पंखा चालू करने के लिए स्विच दबाया. इसी दौरान स्विच बोर्ड में दौड़ रहे करंट ने उसे अपनी चपेट में ले लिया. तेज झटका लगने से बच्चा वहीं जमीन पर गिर पड़ा. झटके की आवाज सुनकर और बच्चे को जमीन पर गिरा देख परिवार के लोगों में अफरा-तफरी मच गई.

इकलौते बेटे की मौत से कोहराम

वे बिना समय गंवाए आर्यन को इलाज के लिए सीधे सीएचसी फतेहपुर लेकर पहुंचे. लेकिन वहां मौजूद डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद ही बता दिया कि बच्चे की जान जा चुकी है. इकलौते बेटे की मौत की खबर सुनते ही परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है. इस अचानक और दर्दनाक हादसे से पूरा पीड़ित परिवार गहरे सदमे में है और गांव के सभी लोग शोकाकुल हैं.

Also Read : गया जी शेरघाटी के फैमली हॉस्पिटल का सील खोलने की मंजूरी, 50 हजार जुर्माना जमा करने के बाद आदेश


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन