पीएम मोदी के जन्मदिन पर गया जी में मंत्री संतोष सुमन ने जलाया दीप, बोले- ‘दीपक रोशनी और नई ऊर्जा का संदेश देता है’
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर दीप जलाते बिहार सरकार के मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के आवास पर बिहार सरकार के मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन ने दीप जलाकर उनकी लंबी आयु और स्वस्थ जीवन की कामना की. उन्होंने विपक्ष की आलोचनाओं का भी जवाब दिया.
Gaya News : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार को गया स्थित केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के आवास पर बिहार सरकार के मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन ने दीप जलाकर प्रधानमंत्री की लंबी आयु और स्वस्थ जीवन की कामना की. इस दौरान अत्री के विधायक रोमित कुमार, इमामगंज की विधायक दीपा कुमारी समेत पार्टी के कई प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद रहे.
प्रधानमंत्री के नेतृत्व को सराहा
इस मौके पर डॉ. संतोष कुमार सुमन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को नई ऊर्जा और नए जोश के साथ मनाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश को दुनिया में एक नई पहचान दिलाने के लिए काम किया है और उनके सशक्त नेतृत्व में देश को हर क्षेत्र में नई ऊर्जा मिली है.
View on Instagram
विपक्ष की टिप्पणियों पर दिया करारा जवाब
विपक्ष की ओर से प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर दीप जलाने को लेकर की जा रही तीखी टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया देते हुए संतोष सुमन ने कहा कि विपक्ष का अपना काम है, लेकिन उन्हें इस बात पर भी विचार करना चाहिए कि देश में पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिन बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है.
उन्होंने कहा कि उसी तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर लोग अपनी श्रद्धा और उत्साह से दीप जला रहे हैं, इसमें गलत क्या है.
दीपक रोशनी और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक
मंत्री संतोष सुमन ने आगे कहा कि दीपक रोशनी और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक होता है. प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर दीप जलाकर उनकी लंबी आयु की कामना करना लोगों की अपनी इच्छा और भावना है.
उन्होंने कहा कि यदि किसी को इस तरह जन्मदिन मनाना पसंद नहीं है, तो उन्हें इस प्रकार की राजनीतिक टिप्पणियां करने से बचना चाहिए. कार्यक्रम के दौरान नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के दीर्घायु जीवन की कामना की.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए