गया जी के देवघाट पर डमरू बजाकर फल्गु महाआरती में शामिल हुए विजय सिन्हा, तेजस्वी यादव के आरोपों पर किया पलटवार
गया जी के देवघाट पर फल्गु महाआरती के दौरान डमरू बजाते कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा.
गया जी के विष्णुपद स्थित देवघाट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन और विश्वकर्मा पूजा के मौके पर भव्य फल्गु महाआरती का आयोजन किया गया. कृषि मंत्री विजय सिन्हा ने इस महाआरती में शामिल होकर डमरू बजाया और विपक्ष के नेताओं द्वारा लगाए गए खर्च के आरोपों पर तीखा पलटवार करते हुए कार्यक्रम को जनसहयोग से आयोजित बताया.
Falgu Maha Aarti Gaya : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन और विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर गया के विष्णुपद मंदिर स्थित देवघाट पर भव्य फल्गु महाआरती का आयोजन किया गया. बिहार सरकार के कृषि सह जिला प्रभारी मंत्री डॉ. विजय कुमार सिन्हा ने महाआरती में शामिल होकर भगवान विष्णु और फल्गु नदी की पूजा-अर्चना की.
करीब 40 मिनट तक चली इस आरती के दौरान मंत्री ने डमरू बजाया और दीप प्रज्वलित किए. इस दौरान पूरा देवघाट ‘जय श्री राम’ और ‘हर हर महादेव’ के जयघोष से गूंज उठा.
View on Instagram
सेवा और समर्पण का प्रतीक है यह अभियान
आरती के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि 17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक का समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवा, संकल्प और समर्पण का प्रतीक है.
उन्होंने कहा कि गया की पावन धरती पर आयोजित इस आध्यात्मिक कार्यक्रम से लोगों में एक नई सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ है.
Also Read : पितृपक्ष मेला से पहले गया में एक महीने का विशेष स्वच्छता अभियान शुरू, डीएम ने दिखाई हरी झंडी
तेजस्वी यादव के आरोपों पर तीखा पलटवार
राजद नेता तेजस्वी यादव द्वारा सरकारी कार्यक्रमों के खर्च को लेकर उठाए गए सवालों पर मंत्री विजय सिन्हा ने कड़ा पलटवार किया. उन्होंने स्पष्ट किया कि यह भव्य आयोजन किसी भी सरकारी खर्च से नहीं, बल्कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और आम लोगों के स्वैच्छिक सहयोग से संपन्न हुआ है. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि “एसी वाले क्या जानें जनता का उत्साह.”
कांग्रेस के अभियान पर निशाना और पितृपक्ष मेले की समीक्षा
इस दौरान मंत्री ने कांग्रेस के ‘राष्ट्रीय बेरोजगारी दिवस’ अभियान पर भी तीखा निशाना साधा. इसके साथ ही उन्होंने आगामी पितृपक्ष मेले की तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा की और अधिकारियों को गया आने वाले देश-विदेश के श्रद्धालुओं को बेहतर से बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के कड़े निर्देश दिए.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए