आरा-रांची एक्सप्रेस से स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

रेल पुलिस की टीम ने गाड़ी संख्या 18639 आरा-रांची एक्सप्रेस में छापेमारी कर स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है.
गया. रेल पुलिस की टीम ने गाड़ी संख्या 18639 आरा-रांची एक्सप्रेस में छापेमारी कर स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक की पहचान कोतवाली थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 11 के रहनेवाले अक्षय कुमार के रूप में की गयी है. गिरफ्तार युवक के पास से 19 पुड़िया स्मैक बरामद किया गया है. वह बाहर से लाकर कोडरमा सहित अन्य जगहों पर बेचने का काम करता है. इस संबंध में पुलिस निरीक्षक सह रेल थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि अचानक सूचना मिली कि एक युवक नशीले पदार्थ के साथ ट्रेनों में इधर-उधर घूम रहा है. इसके बाद गाड़ी संख्या 12366 जनशताब्दी एक्सप्रेस में तैनात जवान लालदेव कुमार यादव, नागेंद्र कुमार, राकेश कुमार, विशाल कुमार व अन्य ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त ट्रेन में चढ़कर छापेमारी की. छापेमारी के दौरान एक व्यक्ति को मादक पदार्थ के साथ पकड़ा गया. पुलिस द्वारा अक्षय कुमार की तलाशी ली गयी, तो पास से मादक पदार्थ बरामद हुआ. रेल थानाध्यक्ष ने बताया कि अनुसंधान के लिए पुलिस अवर निरीक्षक वीरेंद्र प्रसाद को सौंपा गया. पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




