गुरुआ में शराब के नशे में हंगामा कर रहे युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

गुरुआ थाना की तस्वीर
Gaya Ji News : गुरुआ थाना क्षेत्र में नशे में हंगामा कर रहे शैलेश यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उसकी भाभी रेखा देवी की शिकायत पर मद्य निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने शराबबंदी कानून के पालन की अपील की है.
Gaya Ji News : गुरुआ थाना क्षेत्र के तरोवा गांव निवासी शैलेश यादव को शराब के नशे में हंगामा करने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इस संबंध में गुरुआ थानाध्यक्ष मनेश कुमार ने बताया कि आरोपित के विरुद्ध उसकी भाभी रेखा देवी के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गई है.
नशे में गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार का आरोप
रेखा देवी ने अपने आवेदन में आरोप लगाया है कि शैलेश यादव शराब के नशे में घर पहुंचकर गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार कर रहा था. उसकी हरकतों से परिवार के सदस्य भयभीत हो गए. काफी समझाने के बावजूद जब वह शांत नहीं हुआ, तब घटना की सूचना गुरुआ थाना पुलिस को दी गई.
पुलिस जांच में शराब के नशे की हुई पुष्टि
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपित को हिरासत में ले लिया. जांच के दौरान उसके शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई, जिसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया.
मद्य निषेध अधिनियम के तहत दर्ज हुआ मामला
थानाध्यक्ष मनेश कुमार ने बताया कि आरोपित के खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम तथा अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. पुलिस ने लोगों से शराबबंदी कानून का पालन करने तथा किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की.
Also Read : शेखपुरा रहा बिहार का सबसे गर्म जिला, 37.7°C तापमान के बाद बारिश से मिली राहत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










